उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर होली की पृष्ठभूमि में ढंकी जा रहीं मस्जिदें !

हिन्दुओं के त्योहारों पर पुलिसकर्मियों की बैठक में इस प्रकार धमकी देने का दु:साहस करने, साथ ही भाजपा की सरकार होते हुए भी पुलिस उसको बंदी नहीं बनाती, यह हिन्दुओं को अपेक्षित नहीं !

खलिस्तानवादी अमृतपाल सिंह पर पंजाब में आक्रमण कर हिंसा फैलाने का षडयंत्र रचने का आरोप !

खलिस्तानवादी वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह के माध्यम से पंजाब में हिंसाचार फैलाने का षडयंत्र अन्य खालिस्तानवादी संगठनों ने रची है, यह जानकारी गुप्तचर संस्थाओं ने दी है । इस विषय में राज्य और केंद्र सरकार को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है ।

त्रिपुरा एवं नागालैंड में भाजपा ने सत्ता बचाई !

त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिला है, जबकि नागालैंड में नैशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी तथा भाजपा गठबंधन ने १९ स्थानों पर सफलता प्राप्त की है तथा १७ स्थानों पर आगे रहने से वहां निश्‍चित रूप से गठबंधन की सरकार आएगी ।

उच्चतम न्यायालय द्वारा उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को देश-विदेश में ‘जेड प्लस’ सुरक्षा देने का आदेश

मुकेश अंबानी को केवल महाराष्ट्र अथवा भारत में ही नहीं, तो विश्वभर में सर्वाच्च स्तर की, अर्थात ‘जेड प्लस’ की सुरक्षा दी जाए, ऐसा आदेश उच्चतम न्यायालय ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के समय दिया ।

नक्सलवादियों को राजनीतिक दलों का संरक्षण ! – शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, गोवर्धन पुरी पीठ

यह स्थिति लोकतंत्र को गंभीर रूप से पराजित करनेवाली है, सामान्य लोगों को ऐसा ही लगेगा !

दक्षिण चीन सागर से चीन के लडाकू विमानों द्वारा अमेरिका के नौसेना विमान को रोका !

दक्षिण चीन सागर से चीनी विमानों ने अमेरिका के विमानों का मार्ग अवरुद्ध किया । अमेरिका के नौदल के टोही जेट विमान २१ सहस्र ५०० फुट की ऊंचाई पर उड रहा था । यह विमान पैरासेल द्वीप से ३० मील पर था ।

सीबीआई द्वारा देहली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जांच

केंद्रीय अन्वेषण विभाग द्वारा देहली मद्यनीति घोटाले के प्रकरण में आम आदमी पार्टी के नेता तथा देहली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जांच की गई ।

(और इनकी सुनिए….. ) ‘भारत पाकिस्तान से चर्चा क्यों नहीं करता ?’ – फारूख अब्दुल्ला

पाकिस्तान से इतना लगाव रखनेवालों को सरकार पाकिस्तान क्यों नहीं भेज देती ?

रूस एवं यूक्रेन का युद्ध शीघ्र समाप्त होना चाहिए ! – प्रधानमंत्री मोदी

भारत ने बहुत उन्नति की है तथा ‍दोनों ही देशों के संबंधों के लिए यह अच्छी बात है । विश्व रूस की आक्रामकता का परिणाम भुगत रहा है । ऐसे समय में सभी देश भोजन तथा ऊर्जा आपूर्ति की ओर ध्यान दे रहे हैं ।

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी झंडा फहराया !

इससे भारत की विश्व भर में अपकीर्ति हो रही है, यह ध्यान में रखते हुए सरकार को खालिस्तानी प्रवृत्तियों को कुचलने हेतु तत्काल ही कठोर कदम उठाने चाहिए !