कॉकरोच जनता दल ने बातचीत के लिए रखी शर्त ।

नई दिल्ली – २२ जुलाई के सवेरे भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हमें बताया कि सरकार बातचीत करना चाहती है, परंतु हम किसी भी नेता के कार्यालय में अथवा घर पर बैठक नहीं करेंगे । एक तो नेता जंतर मंतर पर आए अथवा ‘काँस्टिट्यूशन क्लब’ जैसे किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक हो सकती हैं, यह भूमिका कॉकरोच जनता दल ने (‘सीजेपी’ ने) ली है, ऐसी जानकारी दल के प्रवक्ता सौरव दास ने दी । उन्होंने कहा कि हम सरकार के प्रस्ताव पर बातचीत के लिए तैयार हैं । सरकार ने पहले यह झूठ बोला था कि सीजेपी हम से बातचीत करना चाहता है; परंतु अब सरकार ने स्वयं ही यह स्वीकार किया है कि अब सरकार बातचीत के लिए तैयार है ।
सरकार को पहले ही दिन बातचीत करनी चाहिए थी ।
सौरव दास ने कहा कि सरकार को आंदोलन के पहले ही दिन बातचीत करनी चाहिए थी । कल भी सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिला था । हम सब शिक्षित लोग हैं । हम भी यह जानते हैं कि बातचीत के माध्यम से ही इसका समाधान निकल सकता है ।
इससे पूर्व केंद्र सरकार एवं कॉकरोच जनता दल के मध्य २० जुलाई को पहली बार ही बातचीत हुई थी । उस समय केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने उनके प्रतिनिधि मंडल के साथ संवाद कर सरकार का नेतृत्व उनकी मांगों पर आंतरिक बातचीत करेगा, यह आश्वासन दिया था ।
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।