अमरनाथ यात्रा के प्रथम ५ दिनों में ही गुफा में स्थित प्राकृतिक हिम शिवलिंग पिघला

२३ मई को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा प्रसारित किए गए चित्र में हिम शिवलिंग की ऊंचाई ७ फुट थी । २९ जून को प्रथम पूजा के दिन भी इसकी ऊंचाई ५ फुट से अधिक थी । ६ जुलाई को सामने आए चित्रों में हिम शिवलिंग लगभग ९० प्रतिशत तक पिघला हुआ दिखाई दिया ।

कश्मीर में आतंकवादियों तथा अलगाववादियों का महिमामंडन करने वाली पुस्तक सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में उपलब्ध ।

एक ओर सरकार राज्य में सामान्य स्थिति होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर नई पीढी को हिंसा का महिमामंडन करने वाली सामग्री उपलब्ध कराए जाने की घटना सामने आई है ।

Kashmir school student : “शायद मंत्रीजी के अपने बच्चे स्कूल नहीं जाते होंगे तथा वे स्वयं पूरे दिन ‘एसी’ में सोती रहती होंगी ।”

कश्मीर में गर्मी बढने पर भी स्कूल की छुट्टी घोषित न किए जाने से १२ वर्षीय छात्र ने शिक्षामंत्री की आलोचना की ।

अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी को बंदी बनाया गया

अमरनाथ यात्रा ३ जुलाई से प्रारंभ हो रही है । इस पृष्ठभूमि पर जम्मू-कश्मीर पुलिस को बडी सफलता मिली है । पुलिस ने कठुआ से हाजी लतीफ नामक एक आतंकवादी को बंदी बना लिया है ।

Sarla Bhatt Murder : कश्मीर में सरला भट्ट हत्याकांड में ३६ वर्षों के पश्चात आतंकवादियों के विरुद्ध आरोपपत्र प्रविष्ट (दाखिल) ।

सरला भट्ट के ३६ वर्ष पूर्व हुए अपहरण, सामूहिक बलात्कार, अमानुष उत्पीडन तथा तत्पश्चात गोलियां मारकर हत्या किए जाने के प्रकरण में कश्मीर पुलिस ने आरोपपत्र प्रविष्ट किया है । इस कृत्य में आतंकवादी यासीन मलिक भी आरोपी है ।

Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !

लेजर से सुसज्जित ये यूनिट हवाई आक्रमणों को रोकने का कार्य करेंगे । पाकिस्तान ने एआई फेन्सिंग भी स्थापित किया है ।

श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !

जब तक सरकारी भूमि पर यह अवैध इमारत खडी हुई, तब तक प्रशासन क्या कर रहा था ? इस अवैध निर्माण के लिए उत्तरदायी अधिकारियों एवं व्यक्तियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए !

Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !

युवक को पाकिस्तान से आने वाले संदेहास्पद ‘व्हाट्सएप कॉल्स’ पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां दृष्टि रखे हुए थीं । इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक के निवास स्थान पर छापा मारकर उसे अपनी कस्टडी (अभिरक्षा) में ले लिया ।

आतंकवादी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या

पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आक्रमण कर ४० सैनिकों की हत्या करने के प्रकरण के सूत्रधार हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई ।

Terrorist Hair Transplant : कश्मीर के संबंध में पाकिस्तान द्वारा बताई गई नकारात्मक स्थिति वहां न देखकर आतंकवादी ने घातक योजना छोड दी एवं बालों के झडने के उपचार करवाए !

पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-तोयबा’ का आतंकवादी मोहम्मद उसमान जट्ट, उर्फ चीनी, भारत में आतंकवादी गतिविधियां करने के उद्देश से कश्मीर मार्ग से घुसा था ।