Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।

देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तीस्ता नदी परियोजना में भारत के निवेश प्रस्ताव को अस्वीकार कर इसे चीन को सौंप दिया है । चीन लगभग ९ सहस्त्र करोड रुपये की ‘तीस्ता रिवर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट’ में से ७ सहस्त्र करोड रुपये ऋण के रूप में देगा, जिसे बांग्लादेश को ५० वर्षों में चुकाना होगा ।

Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !

रूस एवं यूक्रेन के बीच समुद्री संघर्ष और अधिक तीव्र हो गया है । १५ जुलाई की रात को यूक्रेन ने क्रीमिया के पास रूस के ‘शैडो फ्लीट’ (Shadow Fleet) के २० जहाजों पर ड्रोन से आक्रमण किया ।

पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल

वैश्विक समुदाय इसके विरोध में आवाज क्यों नहीं उठाता ? ईरान में खामेनेई शासन द्वारा स्थानीय जनता पर किए जा रहे अत्याचारों के विषय में बोलने वाले ट्रम्प पाकिस्तान में हो रहे इन अत्याचारों पर चुप क्यों ?

Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क

अमेरिका के सत्ताधारी रिपब्लिकन एवं विरोधी डेमोक्रैट्स दल के सांसदों ने रूस से तेल खरीदनेवाले भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी एवं अजरबैजान इन देशों पर १०० प्रतिशत शुल्क लगाने से संबंधित संशोधित विधेयक प्रस्तुत किया

यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump

यदि ईरान मेरी हत्या करने में सफल हो जाता है, तो उस देश पर पहले कभी न हुई हो, इतनी व्यापक बमबारी करने का आदेश मैं पहले ही अमेरिकी सेना को दे चुका हूं।

ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया

प्रातःकाल एक तथा सायंकाल दूसरा वक्तव्य देने वाले ट्रम्प के कथन को विश्व का कोई भी देश अब गंभीरता से नहीं लेता !

Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि ईरान पर की गई जवाबी कार्रवाई में बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा एवं बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाया गया ।

Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा

भारत खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के प्रत्यर्पण की मांग अमेरिका से क्यों नहीं करता ?

PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !

भारत वर्तमान में चार देशों से यूरेनियम खरीदता है । अब ऑस्ट्रेलिया पांचवें देश के रूप में इसमें सम्मिलित हो गया है । यूरेनियम परमाणु ऊर्जा एवं परमाणु बम दोनों के लिए आवश्यक होता है ।

US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण

ईरानी मीडिया के अनुसार, ९ जुलाई को चाबहार शहर में एक के बाद एक कई भीषण विस्फोट हुए । इन आक्रमणों के उपरांत शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है ।