हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !

  • केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक के पश्चात् कॉकरोच जनता दल ने दी जानकारी

  • कल पुनः सरकार के साथ होगी चर्चा

संसदीय कार्य मंत्री जितेंद्र सिंह तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा

नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने कॉकरोच जनता दल (‘सीजेपी’ को) चर्चा के लिए आमंत्रित किया था । तत्पश्चात् सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका एवं सौरभ दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा तथा संसदीय कार्य मंत्री जितेंद्र सिंह से यहां स्थित ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में भेंट की । इस अवसर पर १० मिनट चर्चा हुई । इसके उपरांत रांका ने बाहर आकर प्रसार माध्यमों को सूचित किया कि, हमारी सरकार से १० मिनट चर्चा हुई । हमने सरकार के समक्ष ३ मांगें रखी हैं । ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक के पश्चात् आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को १ करोड रुपये की क्षतिपूर्ति प्राप्त हो । आंदोलनकारियों के विरुद्ध प्रविष्ट किए गए प्रकरण वापस लिए जाएं । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के विषय पर कोई समझौता नहीं हुआ है । कल (२५ जुलाई को) सरकार से पुनः चर्चा होगी । सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है । सरकार उन्हें शीघ्र ही पद से निष्कासित करेगी, ऐसी हमें आशा है ।