Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।

कामुक व्यक्ति (हवसी दरिंदे) के साथ-साथ उसे खुला छोडने वाले ग्राम पंचायत के संबंधित लोगों को भी कडा दंड देना आवश्यक ।

Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !

हिन्दुओं के मंदिरों में दानस्वरूप अरबों रुपये एकत्र होते हैं, फिर भी उनका उपयोग हिन्दू धर्म की रक्षा, धर्मशिक्षा, धर्मप्रसार तथा धर्मांतरित हिन्दुओं की पुनर्वापसी के लिए नहीं किया जाता, यह हिन्दुओं के लिए लज्जास्पद है !

हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !

धर्मांतरित (बाटगे) लोग अधिक कट्टर होते हैं, इसका यह एक उदाहरण है ! पुलिस अधिकारी पुत्र को क्या अपने पिता की गतिविधियों की जानकारी नहीं थी ? इसकी भी जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए !

Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

यदि किसी को मंदिर का प्रबंधन करना हो, तो उसके प्रशासन, कार्यप्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाएं सीखी जा सकती हैं, किंतु मंदिर प्रबंधन के लिए सबसे आवश्यक गुण है कि वह ‘भगवान का निष्ठावान भक्त’ हो । जब तक यह मानदंड लागू नहीं किया जाता, तब तक स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन की गारंटी कौन देगा ?

France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’

फ्रांस की ‘फ्रांस २४’ नामक समाचार वेबसाइट के संपादकीय में छत्रपती शिवाजी महाराज के माध्यम से हिन्दुत्वनिष्ठों पर की गई आलोचना ।

Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।

भारत में ईसाई धर्म का प्रसार करनेवालों में कानून का लेशमात्र भी भय न होने से वे खुलेआम हिन्दू धर्म की आलोचना करते हैं । ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही की गई, तभी वे सीधे रास्ते पर आएंगे ।

Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !

नेपाल मे युवाओं ने पुन: सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिए हैं। गत ३ दिनों में तीन युवकों ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।

न्यायालय ने कहा कि इस प्रकरण में ऐसे प्रश्न सम्मिलित हैं, जिनका निर्णय केवल संपूर्ण मुकदमे के समय साक्ष्यों की जांच के पश्चात ही किया जा सकता है ।

अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे

अभिनेता आमीर खान ने हाल ही में आयु के ६१ वें वर्ष में तीसरी बार गौरी स्प्रैट के साथ विवाह किया है । उन्होंने पहले की २ पत्नियों से विवाह विच्छेद किया है । उनकी ये तीनों पत्नियां हिन्दू हैं l

पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे की घोषणा I
आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट कर सेवामुक्त भी करेंगे