छोटे शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वालों पर अपराध पंजीकृत करें ! – विश्व हिन्दू परिषद

नवी मुंबई महानगरपालिका चिकित्सालय में ९ से ११ मास के शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वाले भित्तिपत्रक लगाने वालों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का अपराध पंजीकृत किया जाए, ऐसी मांग विश्व हिन्दू परिषद ने की है ।

विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !

पुलिस बल के लिए कलंक बने ऐसे पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड ही मिलना चाहिए !

मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !

सनातन संस्था की ओर से तपोभूमि भारत को सुरक्षा-कवच प्राप्त हो तथा भारत की सर्वांगीण उन्नति हो, इस व्यापक उद्देश्य से सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की प्रेरणा से १७ मई अर्थात अधिक ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा को श्री राजमातंगी महायज्ञ प्रभादेवी, मुंबई में संपन्न हुआ !

मुंबई में ‘शंखनाद महोत्सव’ करने समान ही फल श्री राजमातंगी महायज्ञ से प्राप्त हुआ है !

देश की सुरक्षा के लिए किया गया यह यज्ञ, एक प्रकार से महामृत्युंजय यज्ञ ही था; क्योंकि इस यज्ञ के माध्यम से गुरुदेवजी ने आनेवाले युद्धकाल के लिए साधकों को आवश्यक मृत्युंजय कवच प्रदान किया और राष्ट्र को भी कवच प्रदान किया । मुंबई में ‘शंखनाद महोत्सव’ करने समान ही फल इस यज्ञ से प्राप्त हुआ है ।

आतंकवादी कसाब ने कारागृह में मटन बिरयानी मांगने का समाचार जानबूझकर फैलाया था ! – वरिष्ठ अधिवक्ता पद्मश्री उज्ज्वल निकम

२००८ में मुंबई पर हुए आतंकवादी आक्रमण के मुख्य आरोपी अजमल कसाब के प्रति सहानुभूति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रसार माध्यमों के पास जाकर कहा कि, कसाब ने मटन बिरयानी मांगी है । ऐसा वक्तव्य अधिवक्ता उज्ज्वल निकम ने किया ।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षण बोर्ड की पुस्तक में छत्रपती शिवराय के विषय में २० पृष्ठों का पाठ ! – दादा भुसे, शिक्षण मंत्री

छत्रपती शिवराय का इतिहास डेढ पृष्ठ से २० पृष्ठों का करने का शासन का सराहनीय प्रयास ! शिवराय सहित अन्य राष्ट्रपुरुषों अथवा क्रांतिकारकों का इतिहास भी विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास भविष्य में किया जाना चाहिए !

Bangladeshi Infiltrators In Mumbai : मुंबई में धन लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण !

धन लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करना, यह राष्ट्रद्रोह ही है । पुलिस बल के लिए कलंक रूप ऐसे पुलिसकर्मियों को सेवामुक्त करना अथवा आजीवन कारावास में डालना, ऐसी कठोर दंड क्यों नहीं होना चाहिए ?

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी

वर्ष २०२३ में ‘सनातन प्रभात’के प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र राज्य के जिले से लेकर तहसील स्तर तक के बस स्थानकों की स्वच्छता तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की थी । भी भी कुछ बस स्थानक स्वच्छता की बहुत अनदेखी कर रहे हैं । इस स्थिति की ओर सरकार एवं समाज का ध्यान आकर्षित करने के लिए ‘सनातन प्रभात’ पुनः एक बार राज्य के बस स्थानकों की दयनीय स्थिति के विषय में समाचारमाला आरंभ कर रहा है ।

इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !

मुंबई में इजराइल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट की । इस भेंट में प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई । मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस उपक्रम का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सभी सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे

मुंबई के कामाठीपुरा, कुर्ला, डॉकयार्ड, माजगांव, मालवणी, अंधेरी, नागपाडा, मशीद बंदर, शेवडी, मानखुर्द, जोगेश्वरी, गोवंडी, ग्रैंट रोड, एंटॉप हिल आदि सभी स्थानों पर स्थित झोपडपट्टियों में बांग्लादेशी घुसपैठियों के अड्डे मिले हैं ।