अमेरिकी सांसद सैनफोर्ड बिशप द्वारा अमेरिका की जनता को आह्वान

वॉशिंग्टन (अमेरिका ) – हमें ‘हिंदूफोबिया’ (हिन्दू धर्म के प्रति घृणा) के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए । हिन्दू धर्म के प्रति घृणा की निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित करने वाला मेरा जौर्जिया, अमेरिका का पहला राज्य बना है, ऐसा अमेरिकी सांसद सैनफोर्ड बिशप ने कहा है ।
सांसद सैनफोर्ड बिशप ने यह वक्तव्य वॉशिंग्टन डी.सी. स्थित अमेरिकी संसद परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तथा अपने आधिकारिक माध्यम खातों के माध्यम से दिया ।
जौर्जिया राज्य ने यह प्रस्ताव १ अप्रैल, २०२३ को ही पारित कर दिया था । वर्तमान में अमेरिका में ‘ हिन्दू विरासत माह’ के संदर्भ में एक विशेष वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में अमेरिका के हिन्दू समुदाय द्वारा देश की प्रगति में दिए गए योगदान का सम्मान किया गया । उस समय सांसद सैनफोर्ड बिशप संबोधित कर रहे थे ।
पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के कुछ राज्यों में हिन्दू मंदिरों पर हुए आक्रमणों तथा हिन्दू-विरोध की बढती घटनाओं की पृष्ठभूमि में सैनफोर्ड बिशप ने यह वक्तव्य दिया ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !