|

काराकास (वेनेजुएला) – दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश वेनेजुएला में २४ जून की रात १० बजे आए २ शक्तिशाली भूकंपों के कारण भारी विनाश हुआ है ३९ सैकेंड के अंतराल से आए इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर ७.२ तथा ७.५ मापी गई । इसके कारण राजधानी काराकास सहित अनेक शहर हिल गए । इन भूकंपों के कारण सडकें बीच से फट गई हैं तथा अनेक इमारतों में बडी दरारें आ गई हैं, जबकि कुछ घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए हैं । शहर की यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई है । साथ ही आपातकालीन दलों द्वारा नागरिकों को मलबे (कूड़ा करकट)के नीचे से निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं । इस भूकंप में अब तक कितने लोगों की मृत्यु हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, परन्तु मृतकों की संख्या १० सहस्त्र से १ लाख तक हो सकती है, ऐसी आशंका व्यक्त की गई है । अब तक ३२ लोगों की मृत्यु, जबकि ७०० से अधिक लोग घायल होने की जानकारी मिली है । कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है ।
पहला झटका रात १०.०४ बजे सैन फेलिप शहर के पास आया, जिसकी तीव्रता ७.२ थी । इसके बाद केवल ३९ सेकंद बाद युमारे शहर के पास ७.५ तीव्रता का दूसरा अत्यधिक शक्तिशाली झटका आया । ये दोनों भूकंप एक-दूसरे से केवल ४५ किलोमीटर की दूरी पर आए थे । इसके झटके पडोसी देश कोलंबिया में भी महसूस किए गए । अगले कुछ घंटों तक भूकंप के बाद के छोटे झटके आने की संभावना होने के कारण प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने का आवाहन किया है।

नागरिकों में भय का वातावरण
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, घरों में रखे फ्रिज एवं अलमारियों की वस्तुएं जमीन पर गिर गईं । ऐसा भयानक अनुभव कभी नहीं हुआ था ।
८० वर्ष की एक वृद्ध महिला ने बताया कि, यह भूकंप वर्ष १९६७ में आए विनाशकारी भूकंप से भी अधिक भयानक था ।
अमेरिका सहायता करेगा – डोनाल्ड ट्रम्प, राष्ट्रपति, अमेरिका
अमेरिका सहायता करने के लिए पूरी तरह तैयार, इच्छुक तथा सक्षम है । मैंने अपनी सरकार की सभी व्यवस्थाओं को तुरंत तैयारी करने के निर्देश दिए हैं । हम अपने नए तथा अच्छे मित्रों के साथ खडे रहेंगे । भूकंप के बाद वहां की स्थिति बताने वाले प्रारंभिक समाचार अच्छे नहीं हैं ।
आवश्यकता पडने पर भारत वेनेजुएला को हर संभव सहायता करने के लिए तैयार – प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा, ‘इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला के लोगों के साथ खडा है तथा आवश्यकता पडने पर हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है ।
Deeply saddened by the devastation caused by the severe earthquakes in Venezuela.
On behalf of the people of India, I extend our heartfelt condolences to the Government and people of Venezuela, especially to the families who have lost their loved ones. We pray for the speedy…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2026
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।