आगरा (उत्तर प्रदेश) की २ सगी बहनों के धर्मांतरण का प्रकरण
भारत के विभिन्न राज्यों में युवतियों को फंसाया जा रहा था प्यार के जाल में
इस्लामिक स्टेट से भी संबंध
आगरा (उत्तर प्रदेश) – यहां के सदर क्षेत्र की २ सगी बहनों के धर्मांतरण प्रकरण में बंदी बनाए गए १४ आरोपियों के विरुद्ध अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योत्स्ना सिंह ने अपहरण, धर्मांतरण और आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने जैसे गंभीर आरोप तय किए । आरोपियों ने इन आरोपों को निरस्त करते हुए अभियोग चलाने की मांग की । इस प्रकरण में अब ७ जुलाई से साक्षी (गवाही) प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आरंभ होगी ।
Agra: Chargesheet Filed Against 14 in International 'Love Jihad' Conspiracy
Women were lured into relationships across multiple Indian states; links to the Islamic State are under investigation.
According to some interpretations, Love Jihad and the religious conversion of… pic.twitter.com/1SAJuCZlZz
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 25, 2026
क्या है प्रकरण ?
२४ मार्च २०२५ को दो सगी हिन्दू बहनें घर से लापता हो गईं । दोनों को कोलकाता ले जाकर उनका धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी पुलिस को मिली । पुलिस टीम ने ६ राज्यों से २ युवतियों सहित १४ आरोपियों को हिरासत में लिया । जांच से सामने आया कि, धर्मांतरण करानेवाले इस गिरोह (टोली) की जडें अमेरिका, कनाडा सहित कई देशों में फैली हुई हैं ।
पीडिता की ‘एके-४७’ राइफल के साथ तस्वीर आई सामने !
पुलिस को इस गिरोह के इस्लामिक स्टेट से संबंध होने के प्रमाण भी मिले । आरोपी भारत के विभिन्न राज्यों में अल्प आयु की लडकियों को प्यार के जाल में फंसाकर, लव जिहाद और अन्य तरीकों से प्रभावित करके उनका धर्मांतरण करते थे । बंदी बनाए गए आरोपियों में सम्मिलित एक पीडिता की तस्वीर सामने आई । इसमें वह धर्मांतरण के बाद ‘एके-४७’ राइफल के साथ दिख रही है ।
इन १४ लोगों के विरुद्ध है आरोप पत्र !
एस.बी. कृष्णा उर्फ आयशा, रिथ बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम, उशामा खान, शेखर रय उर्फ हसन अली, जुनैद कुरैशी, अबू तालिब, मोहम्मद रहमान कुरैशी, अब्दुर रहमान, मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पवार, मनोज कनौजिया उर्फ मुस्तफा, अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह, जुनैद कुरैशी (द्वितीय), अब्दुल रहीम और अब्दुल्ला ।

आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया