महाराष्ट्र के १८१ महाविद्यालयों में न्यूनतम शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव उजागर !

विगत ३ वर्षों में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबद्ध १८१ महाविद्यालयों में पात्र प्राध्यापक वर्ग, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं कम छात्र संख्या जैसी अनिवार्य शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव होने की बात प्रकाश में आई है ।

गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए ६ मास के उपरांत समिति की स्थापना !

महाराष्ट्र शासन ने एक आदेश निर्गत किया था, जिसके अंतर्गत सभी गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में एक समिति नियुक्त करने का परिपत्रक शासन ने जनवरी मास में प्रसारित किया था ।

Mumbai Political hoardings : मंत्रालय के बाहर ही राजनेताओं के अवैध होर्डिंग लगे ।

महाराष्ट्र के मंत्रालय परिसर में नियमित रूप से राजनेताओं के सैकडों अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं । इन होर्डिंग्ज को एक बार हटाने पर दूसरे दिन उसी स्थान पर पुनः नए होर्डिंग लगाए जाते हैं तथा यह सामान्य बात बन चुकी है ।

आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब

प्लैटफॉर्म्स पर केवल ऊपर से ही टिन की छत है । धूप, हवा एवं वर्षा से बचने के लिए बाईं ओर अथवा बाजू में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है ।

तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।

२४ जून के ‘सनातन प्रभात’ में तुर्भे रेलस्थान के पास के पदपथों की दयनीय स्थिति का समाचार प्रकाशित हुआ था । उसका संज्ञान लेते हुए नगरमहापालिका के अभियंता विभाग की ओर से पदपथों के नवीनीकरण का काम आरंभ किया गया है ।

विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।

मंत्री एवं अधिकारी भले ही वाहन तल क्षेत्र में स्वयं नहीं जाते हों, तब भी सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को सतर्क रहना आवश्यक है ।

Jamaat-e-Islami Protest : ढाका (बांग्लादेश) स्थित भारतीय दूतावास पर ‘जमात-ए-इस्लामी’ द्वारा मोर्चा निकालकर आक्रमण करने का प्रयास

यहां कट्टरपंथी राजनीतिक दल ‘जमात-ए-इस्लामी’ ने भारतीय दूतावास की दिशा में मोर्चा निकाला एवं भारतीय दूतावास पर आक्रमण करने का प्रयास किया । कट्टरपंथियों के मोर्चे को ढाका पुलिस ने भारतीय उच्चायोग की ओर जाने से रोक दिया ।

Raichur Public Muharram Banned : कर्नाटक के रायचूर जिले के २९ गांवों में मोहर्रम सार्वजनिक रूप से मनाने पर प्रतिबंध !

जिलाधिकारी पूविता एस्. का साहसिक निर्णय l विगत वर्षों में मोहर्रम की अवधि में विधि-व्यवस्था (कानून-व्यवस्था) का प्रश्न उत्पन्न होने के कारण लिया गया निर्णय l

‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ गीत पर विद्यार्थियों का नृत्य !

परतूर (जिला जालना) स्थित ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का वीडियो प्रसारित l
कांग्रेस नेता तारिक सिद्दीकी के स्वामित्व का विद्यालय l

तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।

बस स्थानक परिसर में ‘नो पार्किंग’ (वाहन न खडे करें) का फलक होते हुए भी वहां दोपहिया एवं चारपहिया वाहन खडे किए जा रहे हैं । ‘नियमभंग करने पर आर्थिक दंड वसूला जाएगा’ के फलक होते हुए भी संबंधित वाहनों पर कार्यवाही होती हुई दिखाई नहीं देती ।