रिपब्लिकन पार्टी के ४ सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया ।
वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका की संसद के उच्च सदन ने ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने के लिए प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव को पारित कर दिया है । ५० के मुकाबले ४८ मतों से यह प्रस्ताव पारित हुआ । विशेष बात यह है कि ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के ४ सांसदों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के जॉन फेटरमैन ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया । इसी माह के प्रारंभ में संसद के निचले सदन ने भी इस प्रस्ताव को सहमति दी थी । ट्रम्प ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वाले अपनी पार्टी के सांसदों के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की । ट्रम्प ने रिपब्लिकन सांसदों को दिखावा करने वाला बताते हुए कहा कि उनका यह कार्य देशभक्ति को दर्शाने वाला नहीं है ।
‘जब तक अमेरिका की संसद आधिकारिक अनुमति नहीं देती, तब तक ईरान के विरुद्ध युद्ध रोक दिया जाए’, ऐसी व्यवस्था इस प्रस्ताव में है । ट्रम्प के युद्ध अधिकारों पर सीमा लगाने वाला यह प्रस्ताव दसवीं बार पारित किया गया है । इससे ट्रम्प की विदेश नीति और युद्ध संबंधी निर्णयों पर वास्तव में कौन-से प्रतिबंध लागू होंगे ?, इस विषय में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है ।

Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir