श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – सिंधु जल-वितरण संधि को लेकर भारत के साथ युद्ध की धमकी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा दिए जाने के पश्चात, कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ८ ब्रिगेडों ने ३५ एंटी-ड्रोन यूनिट नियुक्त किए हैं । लेजर से सुसज्जित ये यूनिट हवाई आक्रमणों को रोकने का कार्य करेंगे ।
पाकिस्तान ने एआई फेन्सिंग (कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से निर्मित एक आभासी सुरक्षा घेरा) भी स्थापित किया है । इसके अंतर्गत टार्गेटिंग (लक्ष्य निर्धारण) तथा सर्विलांस (निगरानी) को अधिक तीव्र किया गया है । इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (संचार प्रणालियों पर नियंत्रण स्थापित कर उन्हें निष्क्रिय करना) तथा काउंटर-ड्रोन ग्रिड (ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट करने वाली स्वचालित प्रणाली) भी तैयार की गई है ।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा से इस माह के प्रारंभ में ५ बटालियन हटाकर नियंत्रण रेखा पर रावलाकोट तथा कोटली क्षेत्रों में नियुक्त की हैं ।

Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan