Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !

हिन्दुओं के मंदिरों में दानस्वरूप अरबों रुपये एकत्र होते हैं, फिर भी उनका उपयोग हिन्दू धर्म की रक्षा, धर्मशिक्षा, धर्मप्रसार तथा धर्मांतरित हिन्दुओं की पुनर्वापसी के लिए नहीं किया जाता, यह हिन्दुओं के लिए लज्जास्पद है !

Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

यदि किसी को मंदिर का प्रबंधन करना हो, तो उसके प्रशासन, कार्यप्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाएं सीखी जा सकती हैं, किंतु मंदिर प्रबंधन के लिए सबसे आवश्यक गुण है कि वह ‘भगवान का निष्ठावान भक्त’ हो । जब तक यह मानदंड लागू नहीं किया जाता, तब तक स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन की गारंटी कौन देगा ?

Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।

भारत में ईसाई धर्म का प्रसार करनेवालों में कानून का लेशमात्र भी भय न होने से वे खुलेआम हिन्दू धर्म की आलोचना करते हैं । ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही की गई, तभी वे सीधे रास्ते पर आएंगे ।

Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।

न्यायालय ने कहा कि इस प्रकरण में ऐसे प्रश्न सम्मिलित हैं, जिनका निर्णय केवल संपूर्ण मुकदमे के समय साक्ष्यों की जांच के पश्चात ही किया जा सकता है ।

आंध्रप्रदेश – उपद्रवी व्यक्ति ने शिवलिंग के सामने के दीप से सिगरेट जलाई।

भक्ति एवं आस्था के केंद्र मंदिर में कुछ उपद्रवियों ने अभद्र आचरण करने की चौंकानेवाली घटना कर्नूल जिले के आदोनी में की है । यहां के प्रसिद्ध संतान अंजनेय स्वामी मंदिर के निकट के शिवमंदिर में एक उपद्रवी ने शिवलिंग के सामने प्रज्वलित दीप से सिगरेट जलाकर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं ।

जौनपुर में ‘सनातन धर्म जागरण एवं वैदिक संस्कृति संरक्षण’ विषय पर संगोष्ठी संपन्न I

संगोष्ठी में वक्ताओं ने सनातन धर्म के जागरण, वैदिक संस्कृति के संरक्षण तथा समाज, विशेषकर युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता अथवा उसका विदेशी नाम उसकी हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रमाणित नहीं कर सकता। – Madras High Court

अमेरिकी हिन्दू महिला लॉरा फ्रांसिस अय्यंगार को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से रोके जाने के प्रकरण में मद्रास उच्च न्यायालय का निर्णय ।

Puneet Kerehalli Arrested : हिन्दुत्वनिष्ठ नेता पुनीत केरेहल्ली को हासन (कर्नाटक) से बंदी बनाया !

हिन्दुत्वनिष्ठ नेता तथा ‘राष्ट्रपडे’ संगठन के कार्यकर्ता पुनीत केरेहल्ली को बेंगलुरु पुलिस ने हासन से बंदी बनाया । उन पर एक मौलवी के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है ।

छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !

नवी मुंबई महानगरपालिका चिकित्सालय में ९ से ११ मास के शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वाले भित्तिपत्रक लगाने वालों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का अपराध पंजीकृत किया जाए, ऐसी मांग विश्व हिन्दू परिषद ने की है ।

केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?

भारतीय संस्कृति विशिष्ट है । यह भूमि पौरात्य धर्मों और पंथों की जन्मभूमि होने के कारण यहां उन धर्म-पंथों के अनुकूल संस्कृति का होना स्वाभाविक है । फिर यहां अन्य धर्मावलंबियों को संविधान द्वारा भी अच्छा संरक्षण प्राप्त है । भारत में तीन मुसलमान राष्ट्रपति हुए हैं, इससे यह बात स्पष्ट होनी चाहिए ।