परिवर्तित पुस्तकें विद्यालय के प्रथम दिन में प्राप्त होंगी !
मुंबई – राष्ट्रीय शैक्षणिक नीति के अनुसार इस वर्ष कक्षा दूसरी, तीसरी, चौथी सहित छठी की पुस्तकें परिवर्तित की गई हैं । ये पुस्तकें बालभारती ने तैयार की हैं तथा बालभारती के हीरक महोत्सवी वर्ष में प्रथम बार एक ही वर्ष में ४ कक्षाओं की पुस्तकें परिवर्तित की गई हैं । विद्यालय के प्रथम दिन में विद्यार्थियों को ये पुस्तकें प्राप्त होंगी ।
📚 A welcome step in correcting historical neglect!
CBSE textbooks will now feature a 20-page chapter on Chhatrapati Shivaji Maharaj, expanded from just 1.5 pages earlier, informed Education Minister Dada Bhuse.
The revised books will be available from the first day of school.… pic.twitter.com/nbM40sezjF
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 11, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षण बोर्ड की कक्षा आठवीं की पुस्तक में इससे पूर्व छत्रपती शिवाजी महाराज तथा मराठा साम्राज्य के विषय में केवल डेढ पृष्ठ का ही लेखन था । इस संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं शिक्षण विभाग की ओर से केंद्रीय शिक्षण मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निवेदन दिया गया था ।

तत्पश्चात छत्रपती शिवराय के विषय में २० पृष्ठों का पाठ सम्मिलित किया गया है, ऐसी जानकारी शिक्षण मंत्री दादा भुसे ने दी । विद्यार्थियों की शिक्षा को अधिक आनंददायी, प्रयोगशील तथा अनुभवसमृद्ध करने पर इन पुस्तकों में बल दिया गया है । भारतीय ज्ञान परंपरा, स्थानीय संदर्भ, विविध उपक्रम, संकल्पनाचित्र तथा सारणी के माध्यम से शिक्षा को अधिक अनुभवाधारित करने का प्रयास किया गया है ।

‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित