गृहराज्यमंत्री योगेश कदम का हिन्दू जनजागृति समिति को आश्वासन I
बहुत शीघ्र संयुक्त बैठक बुलाएंगे ।

मुंबई, २५ जून (संवाददाता) – मुंबई की जीवनवाहिनी उपनगरीय लोकल रेल गाडियों में चलनेवाला ईसाई मिशनरियों का धर्मांतरण का गुप्त षड्यंत्र तथा अंधविश्वास फैलानेवाले पाखंडी बाबाओं के विज्ञापनों पर स्थाईरूप से रोक लगाने के लिए राज्य सरकार विशेष नियमावली (एस्.ओ.पी.) तैयार करेगी, ऐसा आश्वासन राज्य के गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने हिन्दू जनजागृति समिति के प्रतिनिधिमंडल को दिया । इन धर्मद्रोही कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए बहुत शीघ्र मुंबई पुलिस आयुक्त एवं रेल प्रशासन की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी ।
लोकल रेलगाडियां बनीं ईसाई मिशनरियों एवं पाखंडी बाबाओं के धर्मद्रोही कार्यों का केंद्र ।
पनवेल – सी.एस्.एम्.टी. (CSMT – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनेंस) मार्ग पर चलनेवाली वातानुकुलित लोकल रेलगाडियों सहित अन्य रेल गाडियों में ईसाई मिशनरी ‘क्या आपको जीवनरेखा चाहिए ?’ अथवा ‘यीशू ही एकमात्र देवता है’, इस आशय के पत्रक बांटते हैं । इस माध्यम से यात्रियों का बुद्धिभ्रम कर उनके धर्मांतरण का जाल बिछाया जा रहा है । इसके साथ ही मध्य, पश्चिम एवं हार्बर इन मार्गाें पर चलनेवाली लोकल रेलगाडियों में भी केवल प्रार्थना से कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने के झूठे दावे करने वाले पत्रक, साथ ही ‘बंगाली बाबा’, ‘१०० प्रतिशत वशीकरण’ जैसे भ्रामक तथा समाज को अंधश्रद्धा के अंधकार में ढकेलने वाले विज्ञापन चिपकाकर निर्दाेष यात्रियों की बडी आर्थिक एवं मानसिक लूट की जा रही है । इस समाज विघातक एवं धर्मद्रोही घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से पुलिस महानिदेशक एवं मध्य रेल के महाप्रबंधक को ज्ञापन प्रस्तुत कर इसके मुख्य सूत्रधारों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करने की मांग की गई थी, साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति ने प्रशासन को १५ दिन में इसके लिए ठोस कदम न उठाएं, तो तीव्र जनआंदोलन चलाने की भी चेतावनी दी थी ।
गृहराज्यमंत्री द्वारा समिति की मांगों का तुरंत संज्ञान।
इस पृष्ठभूमि पर हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट, श्री. सतीश सोनार एवं श्री. रवींद्र नलावडे के प्रतिनिधिमंडल ने २५ जून को राज्य के गृहराज्यमंत्री श्री. योगेश कदम से मिलकर उन्हे इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया । विगत अनेक वर्षाें से चल रहे इन दुष्कृत्यों पर स्थाईरूप से अंकुश लगाने की आवश्यकता बताते हुए गृहराज्यमंत्री ने प्रशासन को इस प्रकरण का गहन अध्ययन कर आज से ही ‘एस्.ओ.पी.’ (विशेष नियमावली) तैयार करने का आदेश दिया ।
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा गृहराज्यमंत्री को प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में की गई मांगें –
१. केवल ऊपरी कार्यवाही न कर इसका संपूर्ण जाल ध्वस्त करने के लिए रेल विभाग ‘वॉट्सएप हेल्पलाइन’ आरंभ करे तथा इस पर ध्यान रखने के लिए सामान्य वेशभूषावाले पुलिसकर्मियों की गश्त बढाई जाए ।
२. झूठे दावे करनेवाले विज्ञापनों पर दूरभाष क्रमांक एवं जालस्थलों की साइबर पुलिस विभाग के द्वारा जांच की जाए । पाखंडी बाबा, संबंधित संस्था तथा ऐसे विज्ञापन छापनेवाले मुद्रणालयों के विरुद्ध सीधे अपराध पंजीकृत कर उनकी अनुमति स्थाईरूप से निरस्त की जाए ।
३. पिछले ५ वर्षाें में ऐसे अवैध एवं झूठे विज्ञापनों पर रेल प्रशासन ने निश्चितरूप से क्या कार्यवाही की ?, इसका ‘श्वेतपत्र’ निकालकर उसे जनता के सामने लाया जाए ।
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।