Bangladeshi Infiltrators In Mumbai : मुंबई में धन लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण !

  • पुलिस की संदेहास्पद कार्यप्रणाली !

  • वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा होगी जांच !

  • शिकायत करने वाले हिन्दुत्वनिष्ठों से मारपीट पर घुसपैठियों का संरक्षण !

मुंबई – विगत एक वर्ष में मुंबई में सहस्रों की संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिये पाए गए हैं, तो दूसरी ओर भांडुप (पश्चिम) के भट्टीपाडा में बांग्लादेशी घुसपैठियों से धन लेकर पुलिस द्वारा उन्हें संरक्षण दिए जाने का पीड़ादायक प्रकरण ध्यान में आने की सूचना प्राप्त हुई है । इस विषय में हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच करके ४-५ दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिया है ।

१. भट्टीपाडा में कुछ बांग्लादेशी घुसपैठिये फल-विक्रय तथा मत्स्य-विक्रय कर रहे होने की सूचना स्थानीय नागरिकों ने विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी । ७ जून के दिन हिन्दुत्वनिष्ठ युवकों ने विक्रेताओं के पहचान-पत्र देखे ।

२. नारियल-पानी बेचने वाले युवक ने स्वयं को हिन्दू बताया; परंतु ऑनलाइन माध्यम से धन देते समय वह मुसलमान पाया गया । हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा पहचान-पत्र (आधारकार्ड) मांगने पर उसने बांग्लादेश से आने की बात स्वीकार की । (कपटी मुसलमान ! – संपादक) इसके पश्चात उसका हिन्दुत्वनिष्ठों के साथ विवाद हुआ । उसने हिन्दुत्वनिष्ठों पर हंसिया से प्रहार करने का प्रयास किया ।

४. वहां से पलायन करके वह भांडुप पुलिस थाने में गया । हिन्दुत्वनिष्ठ भी वहां पहुंचे । हिन्दुत्वनिष्ठों ने मुसलमान विक्रेता के बांग्लादेशी घुसपैठिया होने के विषय में जांच करने की मांग की; परंतु उसकी उपेक्षा करके पुलिस ने हिन्दुत्वनिष्ठों को ही प्रताडित (मारपीट) किया । इसके कारण दुखित हुए विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर रात्रि में विलंब तक आंदोलन करते हुए पुलिस की कार्रवाई का निषेध किया । (हिन्दू -बहुसंख्यक राज्य में हिन्दुत्वनिष्ठों पर ऐसा समय आना दुर्भाग्यपूर्ण है ! – संपादक)

पुलिस बांग्लादेशी घुसपैठियों से धन ले रही है, हिन्दुत्वनिष्ठों का आरोप

भट्टीपाडा में व्यवसाय करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों से मासिक शुल्क (हफ्ता) लेकर पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है, ऐसा आरोप हिन्दुत्वनिष्ठों ने लगाया । पुलिस उनसे धन वसूल कर रही है, इसके छायाचित्र तथा वीडियो हिन्दुत्वनिष्ठों ने दिखाए ।
इस विषय में ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बजरंग दल के कोंकण प्रांत सहसंयोजक श्री. गौतम रावरिया ने कहा, ‘‘पुलिस धन लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, ऐसी शिकायत पुलिस उपायुक्त अभिनय देशमुख के समक्ष की गई है । इस विषय में जांच करके कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन उन्होंने दिया । इस प्रकरण में हम मुख्यमंत्री तथा मानवाधिकार आयोग के समक्ष भी परिवाद (शिकायत) प्रस्तुत करेंगे ।’’

संपादकीय भूमिका

धन लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करना, यह राष्ट्रद्रोह ही है । पुलिस बल के लिए कलंक रूप ऐसे पुलिसकर्मियों को सेवामुक्त करना अथवा आजीवन कारावास में डालना, ऐसी कठोर दंड क्यों नहीं होना चाहिए ?