
मुंबई – इजराइल में छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय उनके शिवराज्यभिषेक दिन के अवसर पर लिया गया । मुंबई में इजराइल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट की । इस भेंट में प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई । मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस उपक्रम का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सभी सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
‘इजराइल की ओर से छत्रपती शिवाजी महाराज के शौर्य, दूरदर्शी नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का गौरव करने के लिए यह उपक्रम हाथ में लिया जा रहा है । यह प्रतिमा भारत तथा इजरायल के बीच सुदृढ मैत्री, साथ ही सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक सिद्ध होगी’, ऐसा रेवाच ने इस अवसर पर कहा ।
इस अवसर पर छत्रपती शिवराय के साहित्य तथा चरित्रग्रंथों का हिब्रू भाषा में अनुवाद करने का भी प्रस्ताव रखा गया । इससे इजराइल के नागरिकों को शिवराय के कार्य, विचार तथा इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा ।
मुख्यमंत्री द्वारा आनंद व्यक्त !मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विषय में ‘एक्स’ द्वारा पोस्ट कर आनंद व्यक्त किया । उन्होंने कहा, ‘‘अभिनंदनीय तथा ऐतिहासिक ! शिवराज्याभिषेक दिन के उपलक्ष्य में इजराइल में छत्रपती शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा करने के लिए इजराइल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच का हृदय से आभार ! छत्रपती शिवराय के ऐतिहासिक उपक्रम के लिए महाराष्ट्र सरकार निश्चित रूप से पूर्ण सहयोग करेगी । जय भवानी, जय शिवाजी !’’ |
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु