अतिक्रमण हटाकर गढ-किलों के संवर्धन के लिए महामंडल गठित करने की मांग राज्य सरकार ने स्वीकार की !
स्वधर्म बचाने तथा स्वराज्य की रक्षा करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने सैनिकों के साथ प्राणों को दांव पर लगाकर ५ बादशाहों के साथ लडाई की । उसमें गढ-किलों ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ।