महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश

  • कॉरपोरेट जिहाद तथा महिला उत्पीडन के विषयों पर तारांकित प्रश्न ।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई – नासिक स्थित टी.सी.एस. (TCS) में धर्मांतरण तथा जिहाद की घटना आंखें खोलने वाली है । इस प्रकरण में ९ अपराध पंजीकृत किए गए हैं । ऐसे प्रकरणों में ‘मोडस ऑपरेंडी’ (अपराध करने की पद्धति) अपनाई जाती है । हमारे पास अनेक कानून निश्चित किए गए हैं, परंतु उनका पालन नहीं होता । विधानसभा एवं विधान परिषद, इन दोनों सदनों की महिला सदस्यों की समिति नियुक्त कर वे आज तक के लैंगिक शोषण के संदर्भ के कानूनों का अध्ययन करें तथा उनमें परिवर्तन करने की दृष्टि से समीक्षा कर उपाय योजना करें, ऐसे निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए ।

विधान परिषद में तारांकित प्रश्नों के समय नासिक स्थित टी.सी.एस. (TCS) कॉरपोरेट जिहाद, साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों में किया जाने वाला महिलाओं का उत्पीडन, तथा उनके संदर्भ में होने वाले अनाचारों के विषय में चर्चा हुई । इस पर उत्तर देते हुए वे बोल रहे थे । इस समय शिवसेना की विधायक डॉ. मनीषा कायंदे, भाजपा की विधायक श्रीमती चित्रा वाघ, विधायक उमा खापरे तथा विधायक माधवी नाईक ने तारांकित प्रश्न उपस्थित किए थे ।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा,

१. टी.सी.एस.(TCS), विप्रो (Wipro), आईटीआई (ITI)  शासकीय सोलापुर में घटित जिहाद, साथ ही धर्मांतरण के प्रकरणों के संदर्भ में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई हैं । सोलापुर में १५० बालिकाओं (लडकियों) का उत्पीडन करने की घटना घटित हुई । इस प्रकरण में जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करेंगे ।

२. तलेगांव दाभाडे में भी एक स्पेनिश प्रतिष्ठान में उत्पीडन होने के प्रकरण में शिकायत करने वाली महिला को सेवा से निष्कासित कर दिया गया । इस प्रकरण में १५ दिनों में वरिष्ठों द्वारा जांच की जाएगी, साथ ही दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी तथा पीडित महिला पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा ।

३. विप्रो प्रतिष्ठान में भी उत्पीडन होने पर हिन्दू विधवा महिला को निष्कासित कर दिया गया । इन प्रकारों की निश्चित रूप से जांच की जाएगी ।