हिन्दूबुहल भारत में ‘हिन्दू’ होने के कारण हुए आघात ।

नई दिल्ली– देश में पिछले २४ घंटों में ३ राज्यों में लव जिहाद की ४ घटनाएं, जबकि २ राज्यों में धर्मांतरण की २ घटनाएं सामने आई हैं ।
लव जिहाद की घटनाएं –
१. अमरोहा (उत्तरप्रदेश) – अमरोहा जिले के बछरायूं के राशिद कुरैशी ने एक विवाहविच्छेदित हिन्दू महिला को प्रेमजाल में फंसाया, उसे विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध रखे, उसे २ बार गर्भपात करने के लिए बाध्य किया तथा उससे १ लाख रुपए भी वसूले । इसका स्पष्टीकरण पूछने पर उसे जान से मारने की धमकी दी । इस संबंध में पुलिस में राशिद सहित खालिद, साजिद, लड्डू एवं आसिम के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है ।
२. बिजनौर (उत्तरप्रदेश) – यहां के एक विवाहविच्छेदित हिन्दू महिला ने अकबराबाद के नगीना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर (अधिकतर मुसलमान) आरोप लगाया है कि उसने उसे विवाह का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध रखे तथा उसके उपरांत विवाह करने से मना किया । इस प्रकरण में अपराध पंजीकृत कर जांच की जा रही है ।
३. उदयपुर (राजस्थान) – एक मुसलमान व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक हिन्दू लडकी से परिचय करके उसे प्रेमजाल में फंसाया, उसके कुछ अनुचित छायाचित्र खींचकर उसे ब्लैकमेल कर उससे १० से १५ लाख रुपए वसूले । पीडित लडकी का एक हिन्दू युवक के साथ विवाह हुआ, उसके पश्चात इस मुसलमान व्यक्ति ने ‘मैं तुम्हारे पिता की कन्हैयालाल जैसी गर्दन काटूंगा’, ऐसा धमकाया । जनवरी २०२६ में पुलिस में शिकायत करने के उपरांत भी उस पर कोई कार्यवाही न होने से पीडिता एवं उसके पति ने विषप्राशन किया । उनकी स्थिति गंभीर हुई है तथा अब जाकर दोषी व्यक्ति पर अपराध पंजीकृत किया गया है ।
४. राजकोट (गुजरात) – आम आदमी दल की कार्यकर्मी २३ वर्षीय नंदिनी बोस्मिया ने आत्महत्या की है । उसे लव जिहाद में फंसाया गया था । उसने अपने परिजनों के विरोध को ठुकराते हुए असलम अमानुष के साथ विवाह किया । आगे जाकर ससुराल के लोग उसे कष्ट पहुंचाने लगे । पीडिता के पिता ने आरोप लगाया है कि असलम ने उनकी लडकी की हत्या की है तथा वे उसे आत्महत्या बता रहे हैं । इस संबंध में पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर जांच आरंभ की है ।
हिन्दुओं के धर्मांतरण की घटनाएं ।
१. पीलीभीत (उत्तरप्रदेश) – पीलीभीत जिले के रामनगर क्षेत्र के हजारा क्षेत्र में राजीव कुमार ने रामा राजभर, इस ईसाई व्यक्ति के विरोध में धर्मांतरण करने के प्रयास करने की शिकायत की । राजीव कुमार ने यह आरोप लगाया कि राजभर ने मुझे बाईबल देकर, ईसाई धर्म स्वीकार कराया, तो मुझे नौकरी एवं पैसे देने का लालच दिया । पुलिस ने राजभर को बंदी बनाया गया है तथा उसके पास से धर्मांतरण की सामग्री एवं एक दोपहिया वाहन पकड लिया है ।
२. बीकानेर (राजस्थान) – यहां की एक ३२ वर्षीय विवाहित हिन्दू महिला उसकी ५ वर्ष की बच्ची के साथ उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद शहर पहुंची । वहां गुलबहार उपाख्य माइरा खान नाम की महिला ने सामाजिक माध्यम पर उसके साथ मित्रता की । इस हिन्दू महिला के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि यह उसका इस्लाम में धर्मांतरण करने का प्रयास हो सकता है । पुलिस को पीडित हिन्दू महिला लक्ष्मणपुरी में मिली, परंतु अब वापस जाने के लिए तैयार नहीं है । पीडिता के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस इस प्रकरण में उचित कार्यवाही नहीं कर रही है ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !