Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तान के विरुद्ध क्षोभ की लहर ।

  • नागरिकों ने सडक पर उतरकर विरोध किया ।

महरंग बलोच

क्वेटा (बलुचिस्तान) – बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध निरंतर आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने आजीवन कारावास का दंड सुनाया । महरंग बलोच एक डॉक्टर हैं । बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के आतंकवाद विरोधी न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद अली मोबीन ने २२ जून को यह दंड सुनाया । इस निर्णय के विरोध में बलूचिस्तान में तीव्र विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं । महरंग बलोच को ‘बलूचिस्तान की बाघिन ’ कहा जाता है । मानवाधिकार संगठन, विरोधियों तथा अन्य संगठनों ने न्यायालय के इस निर्णय की निंदा की है । इस निर्णय के उपरांत अब बलूचिस्तान में पाकिस्तान के विरुद्ध पुनः एक बार क्षोभ की लहर उमड पडी है ।

१. महरंग बलोच की निर्भीक कार्यशैली पाकिस्तानी सरकार के लिए संकटकारी मानी जाती है । महरंग बलोच ‘बलूच यकजेहती कमेटी’की (‘बी.वाई.सी.’की) प्रमुख भी हैं । वर्ष २०२४ में जब इस संगठन ने आंदोलन किया था, उस समय ग्वादर में एक सुरक्षा अधिकारी की मृत्यु हुई थी । इस मृत्यु के लिए उन्हें दोषी माना गया है । इस प्रकरण में ‘बी.वाई.सी.सी.’के सदस्य सिबगतुल्ला बलूच एवं बलोच कादिर खान को भी आजीवन कारावास का दंड सुनाया गया है ।

२. ‘बी.वाई.सी.’ ने जन आंदोलन चलाकर इस निणर्य को चुनौती देने का निर्णय लिया है ।