Europe Heatwave : यूरोप में उष्णता की लहर – तापमान ४० अंश सेल्सियस से अधिक ।

पेरिस (फ्रांस) – यूरोप में उष्णता की लहर आई हुई है तथा लाखों नागरिकों को तीव्र उष्णता का सामना करना पड रहा है । ब्रिटेन तथा स्पेन इन देशों में उष्णता की लहर आई है । ब्रिटेन में मौसम विभाग ने अति-सतर्कता की चेतावनी दी है । जून मास के दैनिक तापमान का अब तक का कीर्तिमान (रिकॉर्ड) टूटने की संभावना व्यक्त की गई है । इस पृष्ठभूमि पर अनेक विद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की गई है । साथ ही यहां की रेल सेवा पर भी प्रभाव पडा है । फ्रांस में तापमान दिन-रात उच्च स्तर पर ही रहने की चेतावनी दी गई है । तीव्र उष्णता से सहायता (राहत) प्राप्त करने के प्रयास में ५ दिनों में ४० व्यक्तियों की जल में डूबने से मृत्यु होने की बात सामने आई है। फ्रांस तथा ब्रिटेन देशों के अनेक नगरों में दिन का अधिकतम तापमान ४० अंश सेल्सियस से अधिक होगा, ऐसा अनुमान व्यक्त किया गया है ।

संयुक्त राष्ट्र की मौसम विज्ञान संस्था के अनुमान के अनुसार आगामी ५ वर्षों में उष्णता के और भी अनेक कीर्तिमान टूटने की संभावना है ।