(और इनकी सुनिये) ‘हिन्दू समाज में यदि समानता एवं अवसर होते, तो कोई धर्मपरिवर्तन क्यों करता ?’

हम कहते हैं धर्मपरिवर्तन मत करो, फिर भी कुछ लोग व्यवस्थाओं के कारण धर्मपरिवर्तन करते हैं । हमारे हिन्दू समाज में यदि समानता एवं अवसर होते, तो कोई धर्मपरिवर्तन क्यों करता ?, ऐसा प्रश्न कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उपस्थित किया ।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बडा वक्तव्य : ‘अंग्रेजी बोलने वालों को शीघ्र लज्जित होना पडेगा’

केवल अंग्रेजी बोलनेवालों को ही नहीं, अपितु अंग्रेजों के समान विचार करनेवालों को भी लज्जा अनुभव हो, ऐसी स्थिति उत्पन्न करने की भी आवश्यकता है !

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जीवंत प्रतीक रहे मैदान में नमाज पढना अनुचित ! – भारतीय जनता पार्टी

ईद के निमित्त नमाज पठन के लिए ‘ऑगस्ट क्रांति मैदान’ जैसे ऐतिहासिक स्थल पर अनुमति देने की मांग करती हुई याचिका मुम्बई उच्च न्यायालय में प्रविष्ट की गई है,परन्तु मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मुम्बई पुलिस आयुक्त से इस मांग को अस्वीकार करने का अनुरोध किया है ।

Report card of Yogi Govt: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के ८ वर्षों के कार्यकाल में २२८ अपराधियों की मुठभेड में मृत्यु !

इतने अपराधियों को मारने पर भी अब तक उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आई है ।

तिरुमला तिरुपति मन्दिर परिसर में एक मुसलमान द्वारा की गई नमाजपाठ की घटना !

यहां के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थान के कल्याण मण्डपम् परिसर में एक मुसलमान व्यक्ति ने गोल टोपी पहनकर नमाजपाठ किया, ऐसा एक वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है ।

Cultural Affairs Minister Mr. Ashish Shelar: रेडियो स्टेशन से मराठी भावगीत तथा भक्तिगीत नियमित प्रसारित करें !

सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार द्वारा सूचना

Mangaluru Hindu Activist Murdered : मंगलुरु में हिन्दू कार्यकर्ता की नृशंस हत्या

कर्नाटक में पिछले कई वर्षों से हिन्दू कार्यकर्ताओं की चुन-चुन कर हत्या की जा रही है, किन्तु उनकी रक्षा हेतु कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं । इस संदर्भ में हिन्दू संगठनों को सरकार पर दबाव डालना आवश्यक है ।

पहलगाम घटना का विरोध करने वाले हिन्दुओं को धमकी देने वालों पर देशद्रोह का प्रकरण प्रविष्ट करो ! – भाजपा नेता किरीट सोमैया

ऐसी मांग क्यों करनी पडती है ? पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं करती ?

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के १०० मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रातः का अल्पाहार उपलब्ध कराने की योजना बनाई है !

द्रमुक मूल रूप से एक हिन्दू विरोधी पक्ष है और इसे मत न देना तमिलनाडु में हिन्दुओं के हित में है । यह उल्लेखनीय हैं कि गत अनेक दशकों के द्रविड़ आंदोलन की वैचारिक छाप वहां के हिन्दुओं पर भी पड गई है ।

भाजपा विश्व की सबसे महत्त्वपूर्ण पार्टी !

वॉल्टर रसेल मीड ने अमेरिका के ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ नामक समाचार पत्र में प्रकाशित लेख में अपना मत प्रस्तुत किया है | उसमें उन्होंने दावा किया है ‘भारत की सहायता के बिना चीन की बढती शक्ति को रोकने के अमेरिकी प्रयास असफल होंगे’ |