
पुणे – महानगरपालिका प्रतिदिन पवना बांध से ५५० दशलाख, एम.आई.डी.सी. से ३० दशलाख, आंद्रा जल योजना से १०० दशलाख, इस प्रकार कुल ६८० दशलाख लीटर जल का शुद्धीकरण करके नगर को आपूर्ति करती है । कुल १ सहस्र दशलाख लीटर जल नगरवासियों द्वारा उपयोग किया जाता है तथा उससे अनुमानतः उतना ही मलजल (सांडपानी) निर्मित होता है । इस निर्मित कुल मलजल में से महानगरपालिका के ४२३ मैला-मलजल शुद्धीकरण केंद्रों में केवल ४०० दशलाख लीटर जल पर ही प्रक्रिया की जाती है । अवशिष्ट ६०० दशलाख लीटर जल महानगरपालिका द्वारा बिना किसी प्रक्रिया के सीधे नदी क्षेत्र में छोड दिया जाता है । इसके कारण नगर की मुूला, पवना तथा इंद्रायणी नदियां अत्यधिक मात्रा में प्रदूषित हो रही हैं ।
नदी क्षेत्र में जलकुंभी (जलपर्णी) बढने का यह एक मुख्य कारण है । प्रदूषण के कारण नदी क्षेत्र में अत्यंत दुर्गंध आती है, मच्छरों का प्रकोप होता है, तथा कुछ स्थानों पर जल पर श्वेत फेन (सफेद झाग) निर्मित होता है । नदी क्षेत्र की मछलियां मर रही हैं । इस विषय पर नगर की बढती जनसंख्या के लिए ४३५ दशलाख लीटर क्षमता के १२ नए मलजल शुद्धीकरण केंद्र स्थापित करने की योजना होने की बात महानगरपालिका के मुख्य अभियंता संजय कुलकर्णी ने बताई ।
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l
मुख्यमंत्री ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज की चरणपादुकाओं का किया दर्शन !
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
विद्यालय की बस पर पेड गिरने से छात्र की मृत्यु के प्रकरण में मुंबई महानगरपालिका की जांच समिति का निष्कर्ष !
महाराष्ट्र के १८१ महाविद्यालयों में न्यूनतम शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव उजागर !