अपराध दर्ज करने तथा न्यास के पुनर्गठन की अनुशंसा I

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) — श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण की जांच हेतु गठित विशेष दल (SIT) ने जांच के प्रथम चरण का ब्यौरा राज्य सरकार को सौंप दिया है । यह ब्यौरा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद को प्रस्तुत किया गया । दल ने बताया कि यह १५० पृष्ठों का प्रारंभिक ब्यौरा है, जिसमें १५० लोगों से की गई पूछताछ का विवरण सम्मिलित है । विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए दल ने अतिरिक्त समय मांगा है । इस ब्यौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्णय लेंगे ।
ब्यौरे में अपराध दर्ज करने के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के पुनर्गठन, एक वरिष्ठ अधिकारी को मंदिर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने तथा पिछले ५ वर्षों में प्राप्त दानराशि का लेखापरीक्षण कराने की अनुशंसा की गई है । दान में अनियमितताओं को रोकने के लिए भी सुझाव दिए गए हैं ।
२०० करोड रुपये की चोरी होने की आशंका !
चोरी के इस प्रकरण में लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे तथा रामशंकर उर्फ टिन्नू — इन ५ संदिग्धों से संबंधित जानकारी के आधार पर २ करोड रुपये की वसूली की गई है । इसके अतिरिक्त, चंपत राय के निकट माने जाने वाले टिन्नू के घर से सोना भी बरामद हुआ था । प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, चोरी की राशि २०० करोड रुपये से अधिक हो सकती है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।