श्री विट्ठल भक्त समाज के सभी लोगों को सुखी एवं संतुष्ट करें ! – मुख्यमंत्री की श्री विट्ठलचरणों में प्रार्थना !
बलिराजा (कृषक समुदाय) के सुदिन आएं, उनके कष्ट दूर हों। वर्षा हो एवं राज्य जलाम , सुफलाम हो। किसान, श्रमजीवी , श्रमिक, किसान आदि राज्य के सभी लोग सुखी और संतुष्ट हों । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आषाढी एकादशी की शासकीय मुख्य महापूजा के समय श्री विट्ठल के चरणों में प्रार्थना की।