जानबूझकर हिन्दू धर्म का किया उपहास ।

पुणे – यहां के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में उपचार के लिए भर्ती रोगी तथा उनके परिजनों सहित वारकरियों में ईसाई धर्म की ‘कृपासनम’ नाम से प्रकाशित पत्रिकाएं बांटी तथा हिन्दू धर्म की अपेक्षा ईसाई धर्म अच्छा है, ऐसा प्रचार करते हुए ’आप ने यीशू से प्रार्थना की, तो आप शीघ्र स्वस्थ होंगे’, ऐसा बोलते हुए ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले सुनील वर्गीस एवं प्रतिमा सुनील वर्गीस इस दंपति पर पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाने में अपराध पंजीकृत किया । इस प्रकरण में ऋषिकेश पांडे ने शिकायत प्रविष्ट की ।
१. १० जुलाई के दिन ऋषिकेश पांडे उनके मित्रों के साथ ‘ससून चिकित्सालय’ गए थे, उस समय यह दंपति ‘ओपीडी’ (बाह्य रोगी पडताल विभाग) के कक्ष के सामने ‘कृपासनम’ नाम से प्रकाशित पत्रिकाएं बांट रहे थे ।
२. ‘आप उपचार लेने की अपेक्षा यीशू से प्रार्थना करेंगे, तो आप शीघ्र स्वस्थ होंगे’, ऐसा वे लोगों को बता रहे थे । उस पत्रिका में यीशू से प्रार्थना करने के कारण अनेक लोगों की बीमारियां दूर हुईं, उन्हें नौकरी मिली तथा संतानप्राप्ति हुई, ऐसा छापा गया था ।
३. उपचार लेने आए संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज एवं जगद्गुरु तुकाराम महाराज की पालकी में सहभागी वारकरियों को भी ये दोनों ‘ईसाई धर्म अन्य सभी धर्माें से श्रेष्ठ है’, ऐसा बोल रहे थे ।
४. श्री. ऋषिकेश पांडे ने यह आरोप लगाया है कि इस दंपति के द्वारा जानबूझकर हिन्दू धर्म की आलोचना करना, अपशब्द बोलना तथा झूठ बोलकर ईसाई धर्म का प्रसार करने जैसे कृत्य किए जा रहे थे ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l
मुख्यमंत्री ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज की चरणपादुकाओं का किया दर्शन !
Petitioner Abuses CJI : सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाकर्ता ने न्यायाधीशों के सामने फेंके कागजपत्र (दस्तावेज) !
आंध्रप्रदेश – उपद्रवी व्यक्ति ने शिवलिंग के सामने के दीप से सिगरेट जलाई।
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ देश के कानून से ऊपर नहीं है ! – इलाहाबाद उच्च न्यायालय