झारखंड की एक ग्राम पंचायत का आश्चर्यचकित करने वाला निर्णय ।

रांची (झारखंड) – गुमला जिले में केवल ३ साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीडन होने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंपने के स्थान पर , गांव की ग्राम पंचायत ने उससे १ लाख रुपये का दंड लेकर घटना को समाप्त करने का प्रयास किया । इतना ही नहीं, यह भी आरोप है कि इन पैसों में से कुछ राशि मदिरा तथा चिकन पार्टी पर व्यय की गई । इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया है ।
Outrage in Jharkhand: A village panchayat in Gumla District let off accused in a sexual assault of a 3 year old girl after imposing a ₹1 lakh fine.
Shockingly, the money was spent on a liquor & chicken party.
Not only should the accused face stringent legal punishment, but… pic.twitter.com/EOsfmSkecB
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 13, 2026
१.आरोपी सुनील लोहरा दोपहर करीब ४ बजे पीडित बच्ची के घर पहुंचा । उस समय बच्ची अपनी मां के साथ थी । ‘घर का काम पूरा होने तक बच्ची की देखभाल करता हूं’, ऐसा कहकर आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया ।
२. कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची । तब बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली । यौन उत्पीडन का संदेह होने पर महिला ने शोर मचाया तथा अपने परिवार को इसकी जानकारी दी ।
३. इसके बाद गांव के कुछ ग्रामीणों ने इस विषय को सुलझाने के लिए पीडित परिवार पर दबाव बनाया । इस घटना को लेकर ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई गई ।
४. इस बैठक में आरोपी पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाने का निर्णय लिया गया । इसके बाद आरोपी ने ग्राम पंचायत में २० सहस्त्र रुपये दे दिए , एवं ‘शेष ८० सहस्त्र रुपये एक सप्ताह में देने’ की बात कही ।
५. ग्राम पंचायत ने इस राशि में से कुछ पैसे मदिरा तथा चिकन पार्टी पर व्यय कर दिए । यह बात सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया ।
६. गांव के ही एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी । इस पर पुलिस ने तुरंत गांव पहुंचकर पीडित बच्ची की मां की शिकायत प्रविष्ट की । उसके कथन के आधार पर आरोपी सुनील लोहरा के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कर उसे बंदी बना लिया गया है । पुलिस इस घटना में आगे की जांच कर रही है ।
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Petitioner Abuses CJI : सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाकर्ता ने न्यायाधीशों के सामने फेंके कागजपत्र (दस्तावेज) !
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ देश के कानून से ऊपर नहीं है ! – इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Canada Nijjar killing: खलिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का कोई हाथ नहीं था !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।