(प्रत्यर्पण का अर्थ है किसी अपराधी को एक देश से दूसरे देश को कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत सौंपना ।)
वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका का न्याय विभाग भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग भारत से करेगा । वर्ष २०१४ से वह गुजरात की एक जेल में बंद है । कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या सहित कई अन्य मामलों में लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप तय किए गए हैं ।
The U.S. is reportedly preparing to seek the extradition of jailed gangster Lawrence Bishnoi from India over allegations linked to the Hardeep Singh Nijjar case and other crimes.
If the U.S. can seek extradition from India, why isn't India demanding the extradition of Khalistani… https://t.co/tHEIADSHOp pic.twitter.com/9Il5Fym7kF
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 12, 2026
अमेरिकी न्याय विभाग ने कुछ दिन पहले ही ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के अंतर्गत प्रविष्ट आरोपपत्र में ३७ लोगों के विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किए थे । अमेरिका, कनाडा एवं यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में तीन भारतीय आपराधिक गिरोहों से जुडे २४ लोगों को बंदी बनाया गया था ।
अमेरिकी आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई एवं उसके सहयोगी गोल्डी बराड के अलावा अन्य गिरोह सरगनाओं में असम की जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया तथा कनाडा निवासी रविंदर सिंह धांडा का भी नाम सम्मिलित है । बिश्नोई एवं बराड पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप है । अमेरिका ने गोल्डी बराड के ठिकाने की जानकारी देनेवाले को ५० सहस्र अमेरिकी डॉलर (लगभग ४७ लाख ६६ सहस्र ५२५ रुपये) का पुरस्कार घोषित किया है ।

PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump
Canada Nijjar killing: खलिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का कोई हाथ नहीं था !