बाइबल सहित अन्य धार्मिक पुस्तकें अधिग्रहित
पहले स्वयं भी अपनाया था ईसाई धर्म
बरेली (उत्तर प्रदेश) – हिन्दुओं को नौकरी एवं धन का लोभ देकर उनका धर्मांतरण कराने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक के पिता को पुलिस ने बंदी बना लिया है । उस व्यक्ति का नाम प्रेमपाल यादव (५१ वर्ष) है, जो शीशगढ क्षेत्र के भुडासी गांव का निवासी है । उसके पास से बाइबल सहित ईसाई धर्म से संबंधित छह पुस्तकें, एक हस्तलिखित डायरी तथा एक मोबाइल फोन नियंत्रित किया गया है । जानकारी के अनुसार प्रेमपाल यादव ने कुछ वर्ष पहले स्वयं ईसाई धर्म स्वीकार किया था उसके बाद से वह हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले एक गिरोह से जुड गया था ।
Bareilly (Uttar Pradesh): Father of a Police Sub-Inspector arrested on charges of converting Hindus to Christianity.
Bible and other religious books were seized. He had converted to Christianity earlier.
This is presented as an example of the claim that converts often become… pic.twitter.com/c2RAb16ABs
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 12, 2026
१. बरेली सीमा क्षेत्र के सैजना गांव में ९ जुलाई को कथित धर्मांतरण का यह मामला सामने आया । इस संबंध में गांव के निवासी अंकित ने पुलिस में परिवाद पंजीकृत कराया । परिवाद के अनुसार, प्रेमपाल ने भुडासी गांव के गजेंद्र नामक व्यक्ति के घर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था ।
२. इस प्रार्थना सभा में हिन्दुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था । वहां उपस्थित लोगों को ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा उन्हें नौकरी एवं धन का लालच भी दिया गया । आरोप है कि सभा के समय प्रेमपाल ने हिन्दू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं ।
३. प्रेमपाल के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट होने के उपरांत मीरगंज पुलिस ने जांच आरंभ की । १० जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भागने की तैयारी में है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नगरिया सादात फाटक के सामने पुल के नीचे घेराबंदी कर उसे बंदी बना लिया ।
४. पूछताछ के समय आरोपी ने कथित रूप से कहा, “मुझे अपने किए पर पछतावा है । मुझसे गलती हुई है ।” पुलिस ने यह जानकारी दी ।

Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या