पुलिस में आरोप पंजीकृत करने के उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं ! भक्तों की ठगी निरंतर चल रही है !

आगर मालवा (मध्य प्रदेश) — यहां के मां बगलामुखी मंदिर के दान के दुरुपयोग के गंभीर प्रकरण पर चल रही चर्चा के बीच, अब मंदिर का नाम एवं चित्र उपयोग करके फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित कई सामाजिक माध्यमों पर बनावटी पहचान से खाते चलाए जा रहे हैं । इन खातों के माध्यम से मिर्ची हवन, वशीकरण, सरकारी नौकरी में सफलता एवं विशेष तांत्रिक विधियों के मिथ्या कथन कर भक्तों से बडी राशि ऐऺठी जा रही है ।
यद्यपि मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में मिर्ची हवन पर पूर्णतः प्रतिबंध है एवं इस प्रकार की किसी भी दूर ऑनलाइन सेवा का मंदिर से कोई संबंध नहीं है ।
पुलिस के पास आरोप पंजीकृत करने के उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं !
मंदिर प्रबंधन समिति ने जून मास में आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक एवं नलखेडा थाने के प्रभारी को पत्र भेजकर सामाजिक माध्यम पर बनाए गए छद्म खातों को बंद करने एवं भक्तों की ऑनलाइन ठगी को प्रतिबंधित करने की मांग की थी; परंतु अभी तक किसी समुचित कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है ।
महिलाओं के आभूषणों की चोरी
यहां प्रति वर्ष लाखों भक्त दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आते हैं । विशेषकर चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि में प्रतिदिन सहस्त्रों श्रद्धालुओं की भीड रहती है । इसी भीड का लाभ उठाकर कुछ उपद्रवी, महिलाओं के गले के स्वर्ण हार एवं मंगलसूत्र जैसे बहुमूल्य आभूषण चुरा ले जाते हैं ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।