उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर की चल एवं अचल संपत्तियों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक
उज्जैन (मध्यप्रदेश) – बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर की चल एवं अचल संपत्तियों का विस्तृत विवरण पहली बार सार्वजनिक किया गया है । अब तक मंदिर समिति केवल नकद एवं ऑनलाइन प्राप्त दान की जानकारी साझा करती थी ; किंतु इस बार मंदिर की कुल आर्थिक संपत्ति, बैंकों में सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट), भूमि तथा स्वर्ण-रजत संबंधी महत्त्वपूर्ण जानकारी भी सार्वजनिक की गई है ।
Sri Mahakaleshwar Temple Assets Declared: ₹472 Crore in FDs & ₹300 Crore in gold/silver.
While billions pour into Hindu temples, none of it goes toward protecting the Dharma, education, or community welfare.
Meanwhile, money received by mosques, madrasas, and churches is used… pic.twitter.com/PvLDopRZxf
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 12, 2026
मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार विभिन्न बैंकों में मंदिर की ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट), १६ करोड रुपये नकद राशि तथा लगभग ९० एकड भूमि है । इसके अतिरिक्त, वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित स्वर्ण एवं रजत आभूषणों का अनुमानित मूल्य ३०० करोड रुपये से अधिक बताया गया है । हालांकि, सुरक्षा कारणों का उल्लेख करते हुए स्वर्ण-रजत का पूर्ण आधिकारिक विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है ।
११ अक्टूबर, २०२२ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण किए जाने के पश्चात मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है । पहले प्रतिदिन जहां ४० से ५० हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे, वहीं अब यह संख्या बढकर प्रतिदिन लगभग डेढ से दो लाख तक पहुंच गई है । वित्तीय वर्ष २०२५-२६ में मंदिर को १४२ करोड रुपये से अधिक का दान प्राप्त हुआ ।
मंदिर के कर्मचारियों के वेतन, सुरक्षा, स्वच्छता, रखरखाव, निर्माण कार्य, अन्नक्षेत्र, गौशाला, महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्थान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न पर्व-उत्सवों की व्यवस्थाओं पर प्रतिवर्ष लगभग १३५ करोड रुपये व्यय किए जाते हैं ।

हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या