France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’

फ्रांस की ‘फ्रांस २४’ नामक समाचार वेबसाइट के संपादकीय में छत्रपती शिवाजी महाराज के माध्यम से हिन्दुत्वनिष्ठों पर की गई आलोचना ।

नई देहली – फ्रांस की ‘फ्रांस-२४’ समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित एक संपादकीय में, तेलंगाना में स्थापित की गई छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा के संदर्भ में हिन्दुत्वनिष्ठों पर आलोचना की गई है । यह संपादकीय ‘इंडियाज हिन्दू नॅशनलिस्टस टेक १७ सेंच्युरी किंग ॲस न्यू अँटी मुस्लिम सिंबॉल’ (भारत के हिन्दू राष्ट्रवादियों ने १७ वीं शताब्दी के एक राजा को मुस्लिम-विरोध का नया प्रतीक बना लिया है) इस शीर्षक के अंतर्गत प्रकाशित किया गया है । इस संपादकीय में किसी लेखक के नाम का उल्लेख नहीं है ।

इस प्रतिमा की स्थापना के विषय में ३१ मई के दिन एक अमेरिकी समाचार पत्र में लेख प्रकाशित हुआ था । जिसमें लिखा था कि आज के भारत में छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित करने की एक नई परिपाटी (प्रथा) प्रारंभ हुई है ।

संपादकीय में क्या लिखा गया है ?

इस संपादकीय में लिखा गया है कि भारत में अकस्मात छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं । २९ मई २०२६ के दिन सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) पर एक सूचना प्रसारित की गई थी कि तेलंगाना के संगारेड्डी में छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है । छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं निर्मित कर भारत के मुस्लिम समुदाय को लक्षित किया जा रहा है ।

संपादकीय भूमिका

  • फ्रांस में मुस्लिम प्रवासियों की समाज-विरोधी गतिविधियों के कारण वहां की कानून एवं व्यवस्था अत्यंत क्षीण हो चुकी है । ऐसे तत्वों को नियंत्रण में कैसे लाना है, यह छत्रपती शिवाजी महाराज ने सिखाया है । इसलिए ‘आतंकवाद का समूल नाश कैसे करना चाहिए ?’, इसकी प्रेरणा हेतु भारत सहित फ्रांस में भी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थान-स्थान पर स्थापित करना आवश्यक है ! परंतु धर्मनिरपेक्षता का चश्मा पहने लोगों को यह बोध कैसे होगा ?
  • छत्रपती शिवाजी महाराज ने अन्यायी ५ मुस्लिम शाहियों के विरुद्ध संघर्ष कर हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना की । यह ऐतिहासिक सत्य है । ऐसा होते हुए भी, भारतीय एवं विदेशी हिन्दू-द्वेषी जनसंचार माध्यम सदैव छत्रपती जैसे महान राष्ट्रपुरुषों की आलोचना करते रहते हैं, यह उसी का एक प्रकार है !