श्री विट्ठल भक्त समाज के सभी लोगों  को सुखी एवं संतुष्ट करें ! – मुख्यमंत्री की श्री विट्ठलचरणों में प्रार्थना !

आषाढी एकादशी के पुनीत अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा श्री विट्ठल-रुक्मिणी की महापूजा !

श्री विट्ठल के शासकीय मुख्य  महापूजा के समय सपत्नीक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वारकरी दम्पति

पंढरपुर (जिला सोलापुर), २९ जून (समाचार) – बलिराजा (कृषक समुदाय) के सुदिन आएं, उनके कष्ट  दूर हों। वर्षा हो एवं राज्य जलाम , सुफलाम हो। किसान, श्रमजीवी , श्रमिक, किसान आदि राज्य के सभी लोग सुखी और संतुष्ट हों । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आषाढी एकादशी की शासकीय मुख्य  महापूजा के समय श्री विट्ठल के चरणों में प्रार्थना की।

श्री रुक्मिणी माता की आरती करते हुएं  मुख्यमंत्री शिंदे उनकी पत्नी श्रीमती  लता शिंदे के साथ और वारकरी दम्पति

आषाढी एकादशी के अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे और उनकी पत्नी श्रीमती  लता शिंदे, साथ ही अहिल्यानगर के वारकरी दम्पति, श्री भाऊसाहेब काळे एवं  उनकी पत्नी श्रीमती मंगल भाऊसाहेब काळे के साथ श्री विठ्ठल-रुक्मिणी की महापूजा की गई।

महापूजा के उपरांत श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का सत्कार किया गया। उस समय मुख्यमंत्री बोल रहे थे।

१. इस अवसर पर राजस्व, पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री और पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रा. डॉ. तानाजी सावंत, ग्रामीण विकास और चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन, शालेय शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

२. मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा, ”आषाढी वारी के अवसर पर पंढरी एवं परिसर पांडुरंगमय हो गया है। शासन ने आषाढी वारी में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके लिए तीन स्थानों पर महाआरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में भक्तों के स्वास्थ्य की सेवा करना श्री विट्ठल की पूजा करने के समान है।

पंढरपुर नगर विकास योजना सभी को विश्वास में लेकर  पूरी की जाएगी! – मुख्यमंत्री

पंढरपुर नगर परिषद के कार्यों के लिए १०८ करोड़ रुपये और नागरी जल आपूर्ति योजना के लिए १०९  करोड रुपये स्वकृत किये गये हैं। मंदिर परिसर की विकास योजना के लिए ७३ करोड रुपये का निधि  उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि पंढरपुर नगर विकास योजना सभी को विश्वास में लेकर पूर्ण की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर दो वर्ष आषाढी एकादशी की शासकीय महापूजा का सम्मान मिला है।

मंदिर संरक्षणार्थ कार्य करने वाले हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुनील घनवट का सत्कार !

श्री. सुनील घनवट इनका सत्कार करते हुएं हरि भक्त परायण अक्षय महाराज भोसले

शिव सेना के धर्मवीर आध्यात्मिक अघाडी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हरि भक्त परायण अक्षय महाराज भोसले, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ प्रांत संयोजक हिन्दू जनजागृति समिति श्री. सुनील घनवट का शाल एवं श्रीफल देकर सत्कार किया गया। वर्तमान  में मंदिर संरक्षण, मंदिर में प्रवेश करने के लिए लागू की गई वस्त्र संहिता जैसे अन्यान्य प्रयत्नों के लिए व्यासपीठ पर श्री घनवट का सत्कार किया गया।