
कोल्हापुर, २ मार्च (वार्ता.) – कोल्हापुर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ही निवासी उपजिलाधिकारी कार्यालय है । इसके पास स्थित सभागार का नाम ‘छत्रपति शिवाजी सभागृह’ था और इस नाम की पट्टिका भी उस पर लगी हुई थी । इस नाम को सुधार कर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह’ किया जाए, यह विनती दैनिक ‘सनातन प्रभात’ के संवाददाता श्री. अजय केलकर ने निवासी उपजिलाधिकारी श्री. संजय तेली से की । इस विनती को तत्काल मान्य कर श्री. तेली ने इस सभागार की पहले की नाम पट्टिका हटाकर वहां ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह’, नाम की संशोधित पट्टिका तुरंत लगवाई । उनके इस कार्य से शिव-प्रेमियों को बहुत प्रसन्नता हुई है ।


इस संबंध में हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ राज्य के संगठक श्री. सुनील घनवट ने कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित नाम पट्टिका में तुरंत सुधार करनेवाले कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्रप्रेमी अधिकारी दूसरों के लिए आदर्श हैं । ऐसे अधिकारियों के कारण जन समस्याएं दूर होने में और प्रशासनिक कार्य त
तीव्र गति से होने में सहायता होगी ।’’
संपादकीय भूमिकाछत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान बनाए रखने के लिए प्रयत्न करने वाले दैनिक ‘सनातन प्रभात’ के संवाददाता अजय केलकर का अभिनंदन ! ऐसे कर्तव्यनिष्ठ संवाददाता सर्वत्र चाहिए ! |
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
आदिवासी छात्रों को अंग्रेजी सिखाने के लिए करोडों रुपए का खर्च, परंतु छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ।
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न