
प्रयागराज, २ फरवरी (संवाददाता) : हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के कार्य को ईश्वर के आशीर्वाद प्राप्त हों; इसके लिए राष्ट्रीय महाकाल सेना के (हरिद्वार) राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आलोक गिरिजी महाराज ने १०८ यज्ञों का संकल्प लिया है । तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभपर्व में इस संकल्प का प्रथम यज्ञ किया जा रहा है ।

सेक्टर १९ में शास्त्री पूल के १४ वें खंबे के यहां स्थित पंचायती श्री निरंजनी अखाडे के स्वामी आलोक गिरिजी की कुटिया में यह यज्ञ चल रहा है । यहां कथा करने हेतु वाराणसी से आए पंडित गिरीधारी मिश्रा ने इस विषय में ‘सनातन प्रभात’को जानकारी देते हुए कहा, ‘‘पहले नेपाल एकमात्र हिन्दू राष्ट्र था; परंतु उसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाया गया । विश्व में मुसलमानों के अनेक देश हैं, तो भारत हिन्दू राष्ट्र क्यों न बने ? इस यज्ञ में अनेक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं । दैवी शक्ति ने ही हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की प्रेरणा दी है । भारत में बहुत शीघ्र संवैधानिक दृष्टि से हिन्दू राष्ट्र की स्थापना होगी ।’’
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न