‘जमात-ए-इस्लामी’ की ओर से किया जा रहा है लक्ष्य !

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में अभी भी हिन्दुओं पर आक्रमण नहीं रुके हैं । सैकडों हिन्दुओं के घरों पर आक्रमण चालू हैं । अनेकों की हत्या होने की बात सामने आई है । हिन्दू महिलाओं का बलात्कार करने के साथ साथ कुछ का अपहरण भी किया गया है । इन आक्रमणों के विषय में कोई भी अधिकृत जानकारी बांग्लादेश की ओर से नहीं दी गई; लेकिन सामाजिक माध्यमों पर पीडित हिन्दुओं ने उन पर होने वाले आक्रमणों के वीडियो बनाकर प्रसारित किए हैं । इससे इन आक्रमणों की गंभीरता ध्यान में आती है ।
जमात-ए-इस्लामी समूह रास्तों पर बंदूक लेकर घूम रहा है !
प्रसार माध्यमों से बात करते समय एक बांग्लादेशी हिन्दू युवक ने बताया कि, हमें बांग्लादेश के कुछ लोग सहायता कर रहे हैं; लेकिन कुछ धर्मांध आक्रमण कर रहे हैं । वे जान से मारने के लिए आगे-पीछे भी नहीं देखते । जमात-ए-इस्लामी समूह बांग्लादेश के रास्तों पर बंदूक लेकर घूम रहा है ।यह हिन्दूओं के लिए चिंता की बात है । इंटरनेट की सुविधा बंद की जा रही है । इस कारण पीडित हिन्दू किसी से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं ।
जमात-ए-इस्लामी की ओर से हिन्दुओं के घर और दुकानों की सूची बनाकर उन पर आक्रमण !
जमात-ए-इस्लामी हिन्दुओं के घर और दुकानों की सूची बना रहा है । उस अनुसार उन पर आक्रमण किए जा रहे हैं । ‘विश्व हिन्दू महासंघ, बांग्लादेश’ इस संगठन ने अपहरण की गई, साथ ही अत्याचार पीडित महिलाओं की सूची प्रसारित की है , जिसमें ३ हिन्दू महिलाओं का समावेश है । उन महिलाओं का अपहरण किए जाने की बात कही जा रही है । अनेक बांग्लादेशी हिन्दू उनका सही नाम नहीं बता रहे । वे अपनी जान बचाने के लिए भाग भी नहीं सकते ।
शेख हसीना के त्यागपत्र के उपरांत जेल में बंद २ सहस्र २०० से अधिक धर्मांधों को जमानत दी गई है । इस कारण हिन्दुओं की अवस्था और विकट होगी, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है ।
संपादकीय भूमिकाविश्व में हिन्दुओं का कोई भी वाली न होने से यह स्थिति उनके निर्वंश होने तक चालू ही रहने वाली है, यह स्वीकारना होगा ! |
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !