Shankhnad Mahotsav Delhi : सनातन संस्कृति आत्मसात की, तो उससे पर्यावरण की रक्षा होकर रहेगी !

जब व्यक्ति आधुनिक बन जाता है, तब समस्या उत्पन्न होती है । वर्तमान समय में तो व्यक्ति ‘अल्ट्रा मॉडर्न’ बननेवाला है, तो उससे और समस्याएं आएंगी । दिल्ली में व्यक्ति जितना बडा, उतना ही उसके घर से अधिक कचरा फेंका जाता है ।

Shankhnad Mahotsav Delhi : भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए भारत का ‘विकृत सामग्री मुक्त देश’ बनना आवश्यक है ! – उदय माहुरकर, पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त तथा संस्थापक, ‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’

उन्होंने कहा, “देश में होनेवाले ८० प्रतिशत बलात्कार इसी अश्लील प्रसारण के कारण हो रहे हैं । भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे प्रसारण पर प्रतिबंध लगाकर भारत को विश्व का ‘पहला विकृत सामग्री मुक्त देश’ बनना चाहिए ।”

Shankhnad Mahotsav Delhi : भारत की राजधानी में आज सनातन राष्ट्र हेतु होगा ‘शंखनाद’ !

भारतीय संस्कृति की रक्षा करने वाले, शास्त्र तथा शस्त्र परंपरा को जागृत करने वाले एवं हिन्दुओं के शौर्य को जागृत करने वाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ हेतु देश की राजधानी दिल्ली सज्जित हो चुकी है ।

Goa PM Modi : विकसित भारत के लिए अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास में समन्वय आवश्यक !

इस अवसर पर श्रीमद् विद्याधीश तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री और स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ कहने वाले नरेंद्र मोदीजी की उपस्थिति के कारण आज का दिन मठ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चातुर्मास व्रत का एकभुक्त रहकर पालन करते हैं और नवरात्र में उपवास भी करते हैं ।

Firozabad Temple Development : फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में ५ मंदिरों के विकास के कार्यों को स्वीकृति !

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में धार्मिक पर्यटन को बढाने के लिए पर्यटन तथा संस्कृति ने ५ बडे मंदिरों के विकास के कार्यों को स्वीकृति दे दी है । ‘ मुख्यमंत्री पर्यटन योजना’ के अंतर्गत होने वाले इन विकास के कार्यों पर ५ करोड ५० लाख खर्च किए जाएंगे ।

मंदिर प्रबंधन का कर्तव्य !

भारतीय परंपरा, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा का केंद्र ही मंदिर है ! इसी कारण यह मानना होगा कि ‘धार्मिक कार्य उद्देश्य न होकर, वह समाज को एकजुट रखने का साधन है ।’

दिल्ली के मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह ‘सनातन पंचांग’ के नियमित उपयोगकर्ता ।

दिल्ली के केबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह अनेक वर्षों से ‘सनातन पंचांग’ ऐप का नियमित रूप से उपयोग कर रहे हैं । ‘सनातन पंचांग’ ऐप उनके दैनिक जीवन का एक आवश्यक अंग (संदर्भ भाग) है, ऐसा उन्होंने बताया ।

Mumbai SUNBURN : मुंबई में होनेवाले ‘सनबर्न’ महोत्सव के विरोध में जिलाधिकारी से शिकायत !

पाश्चात्त्यों का अंधानुकरण कर युवा पीढी को दिशाहीन बनानेवाले ‘सनबर्न’ के विरोध में ज्ञापन प्रस्तुति करनी ही क्यों पडती है ? क्या प्रशासन युवा पीढी का हित-अहित नहीं जानता ?

Mehndi Mumbai School : मुंबई की एक विद्यालय में हाथों पर मेंहदी लगाने वाली छात्राओं को कक्षा के बाहर निकाल दिया गया !

चेंबूर स्थित सेंट एन्थोनी नामक प्रतिष्ठित कन्या विद्यालय में दीपावली की छुट्टियों के पश्चात् जब विद्यालय प्रारंभ हुआ, तब कुछ छात्राओं के हाथों पर मेंहदी लगी हुई थी । विद्यालय प्रशासन ने उन्हें कक्षा में बैठने से मना कर दिया ।

चीन के विद्वानों ने ‘भगवद्गीता’ को कहा ‘ज्ञान का अमृत’ !

चीन के विद्वानों ने ‘भगवद्गीता’ को ‘ज्ञान का अमृत’ तथा ‘भारतीय संस्कृति का संक्षिप्त इतिहास’ कहा । भगवद्गीता का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि भगवद्गीता आधुनिक जगत के लोगों के आध्यात्मिक तथा भौतिक संकटों के समाधान का स्रोत है ।