देहली सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव

भारत मंडपम्, देहली – भारतीय संस्कृति का जो विध्वंस विदेशी मुसलमान आक्रमणकारी नहीं कर पाए, वह काम वर्तमान में ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म’ (ऐप के माध्यम से फिल्म, सीरियल आदि कार्यक्रम देख पाना) के माध्यम से भारी मात्रा में हो रहा है । देश में होनेवाले ८० प्रतिशत बलात्कार इसी अश्लील प्रसारण के कारण हो रहे हैं । भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे प्रसारण पर प्रतिबंध लगाकर भारत को विश्व का ‘पहला विकृत सामग्री मुक्त देश’ बनना चाहिए । यदि हमें रामराज्य, महाराणा प्रताप अथवा छत्रपति शिवाजी महाराज के सपनों का स्वराज्य स्थापित करना है, तो बलात्कार करनेवाले को मृत्युदंड, साथ ही अश्लील साहित्य प्रसारित करनेवाले, शासकीय अधिकारियों की नियुक्तियों एवं स्थानांतरणों के लिए पैसे लेने वाले, खाद्य पदार्थों में मिलावट करनेवाले तथा प्रदूषण न रोकनेवाले कारखानों के मालिकों को न्यूनतम १०-२० वर्ष कठोर दंड मिलना आवश्यक है, ऐसे विचार पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त श्री. उदय माहुरकर ने सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के व्यासपीठ (मंच) से रखे । सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के विषय में अपनी भूमिका रखते हुए उन्होंने ये विचार व्यक्त किए ।
उन्होंने कहा, “पिछले ७ महीनों में बहन पर भाई द्वारा बलात्कार की १५, तथा पिता द्वारा बेटी पर बलात्कार की १० घटनाएं हुई हैं । आंध्र प्रदेश में १ वर्ष में एक जिले में २२० बलात्कार की घटनाएं हुईं । उनमें से अधिकांश आरोपी नाबालिग थे । सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लीलता का प्रसारण रोकने के लिए मोबाइल कंपनियों को ‘एआई’ (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विशेषज्ञों के माध्यम से प्रतिबंध लगाने के लिए बाध्य करना संभव है ।”
इस महोत्सव से महान भारत की संकल्पना का आरंभ ! – उदय माहुरकर![]() शंखनाद महोत्सव एक अद्वितीय महोत्सव है । इसके माध्यम से पिछले ७० वर्षों में छत्रपति शिवाजी महाराज का योगदान महाराष्ट्र के बाहर पहुंचाने का कार्य पहली बार हो रहा है । यह महोत्सव देश के लिए एक बडा संदेश लेकर आया है । मेरी महान भारत की जो संकल्पना है, उसका आरंभ आज से हुआ है, ऐसा मुझे लगता है । |

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न