शिक्षा विभाग ने विद्यालय को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया ।

मुंबई – चेंबूर स्थित सेंट एन्थोनी नामक प्रतिष्ठित कन्या विद्यालय में दीपावली की छुट्टियों के पश्चात् जब विद्यालय प्रारंभ हुआ, तब कुछ छात्राओं के हाथों पर मेंहदी लगी हुई थी । विद्यालय प्रशासन ने उन्हें कक्षा में बैठने से मना कर दिया । ‘मेंहदी हटाये बिना कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा’, ऐसा विद्यालय द्वारा कहे जाने का आरोप छात्राओं के अभिभावकों ने लगाया है । शिक्षकों द्वारा बाहर निकाले जाने से छात्राएं मानसिक तनाव में हैं । इस प्रकरण की गंभीर सूचना लेकर उपशिक्षणाधिकारी तथा शिक्षण निरीक्षक डॉ. मुश्ताक शेख ने विद्यालय का दौरा कर संपूर्ण जांच की । शिक्षा विभाग ने विद्यालय को सीधा नोटिस भेजा है तथा यह उल्लेख किया है कि ‘मेंहदी के कारण कक्षा में न बैठने देना यह नियमविरुद्ध तथा छात्राओं के अधिकारों का उल्लंघन करने वाला कृत्य है’ । विद्यालय को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है ।
🚨 When Mehndi Becomes a Crime in School
Girls with mehndi (henna) on their hands were sent out of class at St. Anthony School, Chembur, Mumbai 😡
📚 Education Dept has sought a written explanation from the school.
❓ Would they have dared to do this if the students belonged… pic.twitter.com/eCtUUL0Q32
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 4, 2025
मुख्याध्यापिका ने घटना को अस्वीकार किया !
शिक्षकों ने आरोपों को अस्वीकार किया है तथा ऐसा कोई प्रसंग घटित होना पूर्णतः नकार दिया है । मुख्याध्यापिका ने कहा कि विद्यालय में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई । छात्राओं को केवल अनुशासन के नियमों का पालन करने को कहा गया था । शिक्षा विभाग की नोटिस अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुई है ।
आगामी चरण में आंदोलन की चेतावनी !
‘किसी छात्रा को उसकी सांस्कृतिक पहचान के साथ विद्यालय आने से रोका नहीं जा सकता । संविधान ने सभी को समान शिक्षा का अधिकार प्रदान किया है । हमारी विनती के पश्चात् छात्राओं को कक्षा में बैठाया गया । आगामी चरण में हम अपने प्रकार से आंदोलन करेंगे’, ऐसी चेतावनी मनसे के महासचिव कर्ण दुनबळे ने दी ।
संपादकीय भूमिका
|
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।