
प्रारंभ में मंदिरों का प्रबंधन करने के लिए पुजारी और उनके सहयोगी ही पर्याप्त होते थे; परंतु आधुनिक काल में बढती जनसंख्या और धार्मिकता के कारण समाज में देवताओं के प्रतीक इन मंदिरों में बडी संख्या में भीड देखी जाती है । इन मंदिरों में श्रद्धालु श्रद्धा से जाकर दर्शन करते हैं । बडी मात्रा में दान-धर्म भी करते हैं । अनेक मंदिरों में अन्नछत्र चलाए जाते हैं । गरीब और जरूरतमंदों को सुविधाएं प्रदान की जाती हैं । गौशालाएं और विभिन्न प्रकार की कौशल विकास योजनाएं चलाई जाती हैं; इसीलिए मंदिर केवल धार्मिक स्थल न रहकर समाज को एकजुट करने और बांधे रखने के स्थल बन गए हैं । आधुनिक काल में मंदिर प्रबंधन उचित ढंग से हो इसके लिए कुछ बातों और नियमों का पालन करना आवश्यक है । बडी मात्रा में आनेवाले दान-धर्म का सही उपयोग करना और उसका उचित हिसाब रखना भी आवश्यक है ।
मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलनी चाहिए । धार्मिक कार्यक्रमों के समय होनेवाली अत्यधिक भीड को नियंत्रित करने के लिए भीड का प्रबंधन उचित ढंग से होना आवश्यक है । इन सभी कारणों से वर्तमान में भारत में ‘मंदिर प्रबंधन’ एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण विषय बन गया है ।
भारतीय परंपरा, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा का केंद्र ही मंदिर है ! इसी कारण यह मानना होगा कि ‘धार्मिक कार्य उद्देश्य न होकर, वह समाज को एकजुट रखने का साधन है ।’ मंदिर प्रबंधन एक सर्वसमावेशक प्रक्रिया है । इसका संबंध आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्रों से होता है; इसीलिए मंदिर जीवन के प्रत्येक घटक से संबंधित हैं ।
– डॉ. मेधा कानेटकर, प्रोफेसर, सी.पी. बेरार कॉलेज, नागपुर, महाराष्ट्र. (साभार : दीपावली, मंदिर विशेषांक २०२४)
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
मद्रास उच्च न्यायालय ने विद्यालय की भूमि पर चर्च के अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाई।
मृतक के नाम पर अभियोग चलाकर मंदिर प्रशासन के विरुद्ध अचलपुर के तहसीलदार के द्वारा दिया गया आदेश न्यायालय ने किया निरस्त ।