श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी की तुलना में बडा घोटाला होने का आरोप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग
(मौलाना: इस्लाम के विद्वान)
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) — समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव वर्तमान में श्रीराम मंदिर के चंदे की चोरी के संबंध में निरंतर बोल रहे हैं; पर वास्तविकता यह है कि उत्तर प्रदेश में जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, तब-तब ‘वक्फ बोर्ड’ में अरबों रुपये के घोटाले हुए, ऐसा आरोप बरेली के ‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने पत्रकार सम्मेलन में लगाया ।
🚨 Waqf Land Scam Bigger Than Ram Mandir Donation Theft?
Maulana Shahabuddin Rizvi Barelvi has alleged that a multi-billion-rupee Waqf Board land scam took place during the Samajwadi Party's rule; claiming it is even bigger than the alleged Shri Ram Temple donation theft.
He… pic.twitter.com/3kEiI1PsTw
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 14, 2026
उन्होंने आगे कहा, “सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों में केवल उन लोगों की नियुक्ति की जाती थी जो तत्कालीन अल्पसंख्यक प्रकरण, वक्फ एवं हज मंत्री आजम खान की पसंद के हों । बोर्ड के सदस्यों अथवा पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वक्फ द्वारा हडपी गई भूमियों का विभाजन किया एवं सम्पत्तियों का दुरुपयोग किया । यदि वक्फ बोर्ड की तटस्थ एवं समग्र जांच की जाए, तो यह श्रीराम मंदिर के चंदे की चोरी से भी बडा घोटाला उजागर कर सकती है ।”
इस प्रकरण में मौलाना रिजवी बरेलवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया