हनुमानगढी मंदिर की सीढियों पर नमाज पढवाने का पाप समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस की सरकारों ने किया ! – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इसी कारण उत्तर प्रदेश की जनता ने दोनों दलों को सत्ता से बाहर कर सबक सिखाया !
इसी कारण उत्तर प्रदेश की जनता ने दोनों दलों को सत्ता से बाहर कर सबक सिखाया !
हिन्दुओं को धर्मशिक्षा न मिलने तथा धर्माचरण न करने के कारण उनमें धर्म के प्रति ज्ञान तथा गौरव का अभाव है । इसी कारण वे ऐसे कृत्य कर रहे हैं । इस स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए धर्माचरण करने वाले शासकों का हिन्दू राष्ट्र ही आवश्यक है !
मुस्लिम समाज की उदासीनता तथा दानराशि की गंभीर कमी के कारण धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण परियोजना ठप पड गई है । परिणामस्वरूप मस्जिद के आकार को अत्यंत छोटा करना पडा है ।
‘कुंकुम केसर से बनाया जाता है । ९० प्रतिशत कुंकुम इस्लामी देशों से आता है । ऐसा कहने पर क्या कल हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ ऐसा प्रश्न कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खर्गे ने उपस्थित किया ।
भक्ति एवं आस्था के केंद्र मंदिर में कुछ उपद्रवियों ने अभद्र आचरण करने की चौंकानेवाली घटना कर्नूल जिले के आदोनी में की है । यहां के प्रसिद्ध संतान अंजनेय स्वामी मंदिर के निकट के शिवमंदिर में एक उपद्रवी ने शिवलिंग के सामने प्रज्वलित दीप से सिगरेट जलाकर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं ।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, २००६ तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, २०१२ (पॉक्सो) के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं कर सकता ।
हिन्दू यदि ऐसा निर्णय लेते, तो तथाकथित अभिव्यक्ति स्वतंत्रताप्रेमी आकाश-पाताल एक करते । अब वे वक्फ बोर्ड के इस निर्णय पर मौन क्यों हैं ?
मंदिरों में दान चोरी के लगातार सामने आ रहे प्रकरणों से यह स्पष्ट होता है कि देश के सरकारी नियंत्रणवाले सभी मंदिरों तथा अन्य मंदिरों का प्रबंधन केवल और केवल श्रद्धालुओं के हाथों में ही होना चाहिए । सरकार के माध्यम से यह कार्य प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा है, इसलिए हिन्दुओं को इस विषय पर जनद बाव बनाना आवश्यक है ।
हाल ही में की गई पत्रकार वार्ता में कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने रा.स्व. संघ के नेता राम माधव का पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ गुप्त बातचीत करने का आरोप लगाया था । इस संदर्भ में अब राम माधव ने हरिप्रसाद को कानूनी नोटिस दिया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है । इसके अनुसार २७ अप्रैल से ५ जून के बीच सीसीटीवी फुटेज में लगभग ७० संदिग्ध घटनाएं रिकॉर्ड हुईं ।