राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता ने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को दिया कानूनी नोटिस ।

पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक करने का आरोप लगाया था ।

दाएं से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद और राम माधव (बाईं ओर से)

बेंगलुरू (कर्नाटक) – हाल ही में की गई पत्रकार वार्ता में कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने रा.स्व. संघ के नेता राम माधव का पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ गुप्त बातचीत करने का आरोप लगाया था । इस संदर्भ में अब राम माधव ने हरिप्रसाद को कानूनी नोटिस दिया है । ‘मेरी प्रतिष्ठा एवं छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह झूठा वक्तव्य दिया गया है’, ऐसा बोलते हुए राम माधव ने भारतीय न्याय संहिता अनुच्छेद ३५६ के अंतर्गत हरिप्रसाद पर कार्यवाही की चेतावनी दी है । इस नोटिस में ‘हरिप्रसाद अपने वक्तव्य के लिए तत्काल क्षमायाचना करें’, ऐसा कहा गया है ।

हरिप्रसाद ने लंदन के हिल्टन होटल में राम माधव ने पाकिस्तान के ‘आई.एस्.आई.’ के (इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस – आंतरिक सेवा गुप्तचर संगठन के) पूर्व मेजर जनरल के साथ कुल ४ बार बैठकें करने का आरोप लगाया था ।