हनुमानगढी मंदिर की सीढियों पर नमाज पढवाने का पाप समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस की सरकारों ने किया ! – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – लंबे समय तक अयोध्या विकास से वंचित रही । समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस की सरकारों ने हनुमानगढी मंदिर की सीढियों पर नमाज पढवाने का पाप किया । क्या दिल्ली की जामा मस्जिद में कभी कोई हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है ? यह प्रश्न उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के समय उठाया ।

भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान के आशीर्वाद से सभी कार्य अपने आप पूरे हो जाते हैं !

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि आज अयोध्या विकास, समृद्धि तथा वैभव की ओर अग्रसर है । यदि मन साफ हो, तो विकास अपने आप होता है । भगवान श्रीराम की कृपा एवं श्रीहनुमानजी का आशीर्वाद हो, तो अयोध्या के सभी कार्य स्वयं ही पूरे हो जाते हैं । आज अयोध्या में यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है ।

2 नगर पंचायतों के नाम परिवर्तित किए गए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो महत्त्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं । उन्होंने ‘खिरौनी सोहावल’ नगर पंचायत का नाम परिवर्तित कर ‘मां ज्वालादेवी नगर पंचायत’ तथा ‘भरतकुंड-भदरसा’ नगर पंचायत का नाम परिवर्तित कर ‘भरत नगर भरतकुंड’ करने की घोषणा की ।

संपादकीय भूमिका

इसी कारण उत्तर प्रदेश की जनता ने दोनों दलों को सत्ता से बाहर कर सबक सिखाया !