कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन 'हिजबुल मुजाहिदीन' के उप-प्रमुख कमांडर शमशेर खान की स्वीकारोक्ति !

‘हिजबुल मुजाहिदीन’ के उप-प्रमुख कमांडर शमशेर खान

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान से भेजे गए आतंकवादी कश्मीर में लंबे समय से सक्रिय हैं । पाकिस्तानी आतंकवादी कश्मीर में केवल ‘लडाई’ नहीं करते, अपितु उनकी कब्रें प्रत्येक कब्रिस्तान में स्थित हैं । कश्मीर के लोलाब, कुपवाडा से लेकर कठुआ तक प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं । कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान (श्मशानभूमि) नहीं है जहां किसी पाकिस्तानी को मिट्टी न दी हो – यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ‘हिज्बुल मुजाहिदीन’ के उप-प्रमुख कमांडर शमशेर खान ने की है । उनका एक लघु चलचित्र प्रसारित हुआ है, जिसमें उन्होंने यह स्वीकार किया है । उनकी इस स्वीकारोक्ति से यह एक बार पुन: स्पष्ट हुआ कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को पोषित कर रहा है ।

यह कहा जा रहा है कि शमशेर का यह लघु चलचित्र ८ जुलाई का है । वह पाक-नियंत्रित कश्मीर के मुजफ्फराबाद में ‘जमात-ए-इस्लामी’ के एक कार्यक्रम में बोल रहा था । उसने कहा कि कश्मीर का पाकिस्तान से एक संबंध है एवं कोई भी इसे तोड नहीं सकता ।

शमशेर का यह लघु चलचित्र उन दिनों उजागर हुआ है जब पाकिस्तान-नियंत्रित कश्मीर के लोग पाकिस्तानी सेना एवं सरकार के विरुद्ध सडकों पर उतर आए हैं । लोग यहां ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी’ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं । शमशेर खान ने इस कमिटी की आलोचना करते हुए उस पर पाकिस्तान के साथ विश्वासघात करने एवं भारत के हित में काम करने का आरोप लगाया है ।

संपादकीय भूमिका

ऐसा होने पर भी भारत पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करता एवं पाकिस्तान लगातार कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां करता रहता है, यह लज्जास्पद है !