बद्रीनाथ धाम में दान चोरी का प्रकरण
मंदिर समिति द्वारा गठित जांच दल को दान चोरी के प्रमाण मिले !

देहरादून (उत्तराखंड) – उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में दान चोरी के आरोपों के प्रकरण में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया है । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी गढवाल आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है ।
🛕Following evidence of donation theft at Badrinath Dham, the Temple Committee Chairman’s Private Secretary, Pramod Nautiyal, has been suspended.
How long will Hindu money be mismanaged? It is high time that all temples across the country are freed from state control and handed… https://t.co/gVUgOjkOJH pic.twitter.com/t5p7vTKJ2d
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 8, 2026
१. बद्रीनाथ धाम में दान की राशि की गणना के समय अनियमितता होने के दावे सोशल मीडिया पर सामने आने के उपरांत ‘भैरव सेना’ नामक संगठन ने पुलिस में परिवाद प्रविष्ट कर प्रकरण की जांच तथा प्राथमिकी प्रविष्ट करने की मांग की थी ।
२. आरोपों के पश्चात मंदिर समिति ने चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया । जांच दल सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान तथा पुराने अभिलेखों की जांच कर रहा है ।
३. जांच दल की प्रारंभिक जांच में दान चोरी के आरोप सही पाए गए । इसके उपरांत मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया । साथ ही उन्हें बिना अनुमति समिति का मुख्यालय छोडने पर भी रोक लगा दी गई है ।
४. इस चोरी के संबंध में राज्य सरकार के पर्यटन विभाग के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर तीन सदस्यीय सरकारी जांच समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता गढवाल आयुक्त करेंगे । समिति को १५ दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट और अनुशंसाएं सरकार को प्रस्तुत करनी होंगी ।
५. मंदिर समिति के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उनकी नीति ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की है और दोषियों के विरुद्ध कडी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
इसके आगे छत्तीसगढ के मुसलमानों को गैरमुसलमानों के साथ विवाह करने के लिए वक्फ बोर्ड से अनुमति लेना आवश्यक
Electric Bus : वर्ष २०३५ तक महाराष्ट्र की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी ! – प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री
PM Modi Indonesia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्लामी देश इंडोनेशिया के सबसे बडे एवं प्राचीन हिन्दू मंदिर का किया दर्शन l
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता ने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को दिया कानूनी नोटिस ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।