हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari

भारत के दौरे पर आए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के कृषि मंत्री का वक्तव्य, जो पाकिस्तान को चुभेगा !

(डीएनए का अर्थ डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड है, यानी शरीर के वे घटक जो व्यक्ति की मूल पहचान तय करते हैं)

नई दिल्ली : “भारत में कदम रखने के पहले ही दिन से भारत सरकार, विदेश मंत्रालय एवं जिन-जिन लोगों से मेरी भेंट हुई, उन सभी ने अत्यंत उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया । मुझे हर पल ऐसी अनुभूति हुआ कि मैं अपने ही देश में हूं । भारत एवं अफगानिस्तान का डीएनए एक ही है ।” यह बयान भारत के दौरे पर आए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के कृषि, जल संरक्षण एवं पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमरी ने दिया ।

वे यहां विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ‘इंडिया-अफगानिस्तान ट्रेड अपॉर्चुनिटीज इंडस्ट्री इंटरएक्टिव सेशन’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने भारतीय उद्योग विश्व से निवेश, कृषि तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग), जल संरक्षण एवं क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने की अपील की ।

ओमरी ने आगे कहा कि यह उनका पहला भारत दौरा है और यहां मिले सम्मान तथा अपनेपन ने उनका दिल जीत लिया है । हमारे बीच का रिश्ता केवल कूटनीति का नहीं है, अपितु साझा इतिहास एवं संस्कृति का है । भारत में मिला यह सम्मान अफगानिस्तान के लोगों के अच्छे भविष्य की एक आशा है । हमारा लगभग ८० प्रतिशत समाज कृषि, जल संरक्षण एवं पशुपालन पर निर्भर है । अब इन क्षेत्रों को आधुनिक तकनीक से जोडने का समय आ गया है एवं भारत इस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण भागीदार बन सकता है । अफगानिस्तान आर्थिक विकास के लिए विश्व के विभिन्न देशों के साथ सहयोग बढाना चाहता है ।

संपादकीय भूमिका

अफगानिस्तान से लेकर कंबोडिया तक, यानी भारतीय उपमहाद्वीप के हर व्यक्ति का डीएनए एक ही है, यानी वे मूल रूप से हिन्दू वंश के हैं । विश्व में सबसे बडी मुस्लिम जनसंख्यावाले देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भी कहा था कि उनका एवं भारतीयों का डीएनए एक ही है; परंतु भारत के धर्मपरिवर्तित (बदले हुए) मुसलमान स्वयं को अरब का मानते हैं । इससे यह स्पष्ट होता है कि धर्मपरिवर्तित लोग अधिक कट्टर होते हैं !