Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में दान चोरी के प्रकरण में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज

मंदिरों के धन की चोरी मंदिरों से जुडे लोगों द्वारा होना हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है !

प्रमोद नौटियाल

देहरादून (उत्तराखंड) – प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र श्री बद्रीनाथ धाम में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर समिति के अध्यक्ष के निलंबित निजी सचिव प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है । (मंदिर के दान की चोरी होती है, तो मंदिर के अन्य पदाधिकारियों को इसकी जानकारी कैसे नहीं होती ? यदि जानकारी होने पर भी वे इसकी उपेक्षा कर रहे हैं, तो उनके विरुद्ध भी कार्यवाही होनी चाहिए । और यदि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी, तो ऐसे पदाधिकारियों को पद से हटा देना चाहिए ! – संपादक)

मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकरण का पता चलते ही ३ जुलाई को नौटियाल को ‘कारण बताओ’ नोटिस प्रस्तुत की थी ; किंतु नोटिस के उत्तर में उनका स्पष्टीकरण अत्यंत संदिग्ध प्रतीत होने पर समिति ने उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की अनुशंसा की । मंदिर समिति अब इस प्रकरण की गहराई से जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं ।

संपादकीय भूमिका

हिन्दुओं को धर्मशिक्षा न मिलने तथा धर्माचरण न करने के कारण उनमें धर्म के प्रति ज्ञान तथा गौरव का अभाव है । इसी कारण वे ऐसे कृत्य कर रहे हैं । इस स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए धर्माचरण करने वाले शासकों का हिन्दू राष्ट्र ही आवश्यक है !